By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > देश > दिल्ली की सीएम आतिशी को अगले कुछ दिनों में किया जा सकता है गिरफ्तार’, अरविंद केजरीवाल ने जाहिर की आशंका
देश

दिल्ली की सीएम आतिशी को अगले कुछ दिनों में किया जा सकता है गिरफ्तार’, अरविंद केजरीवाल ने जाहिर की आशंका

Satyoday Samachar
Last updated: December 25, 2024 2:49 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

दिल्ली में महिला सम्मान योजना और बुजुर्गों के लिए संजीवनी योजना पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी सामने-सामने हैं। बीजेपी ने अरविंद केजरीवाल पर जनता के साथ फ्रॉड करने और गुमराह करने का आरोप लगाया है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के  लोग उनकी सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है।

केजरीवाल ने जाहिर की आशंका

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेताओं पर रेड की जायेंगी।

 

दो विभागों ने विज्ञापन देकर जनता को किया आगाह

बता दें कि दिल्ली सरकार के दो विभागों महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने आज अखबारों को विज्ञापन देकर कहा कि दिल्ली में एक राजनीतिक दल द्वारा किए जा रहे उस दावे में कोई सच्चाई नहीं है जिसमें महिला सम्मान योजना और संजीवन योजना का जिक्र किया गया है। ये योजनाएं अभी तक आधिकारिक तौर पर दिल्ली में लागू नहीं की गई हैं। इसलिए अगर इससे संबंधित कोई दावा करे तो जनता उस पर भरोसा न करे।

बीजेपी ने केजरीवाल को घेरा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हम लगातार डिजिटल फ्रॉड की बात सुनते हैं अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को डिजिटल फ्रॉड की दिशा में लेकर जा रहे हैं। दिल्ली में आप की सरकार है पर AAP की सरकार जनता को चेतावनी जारी कर रही है कि 2100 रुपए की कोई योजना है ही नहीं।  संजीवनी नाम की कोई योजना कैबिनेट के पास नहीं गई है। अरविंद केजरीवाल दिल्ली की जनता को ठगने का काम कर रहे हैं।

वहीं, भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल बहुत बड़े धोखेबाज हैं। जब वे फॉर्म भरवा रहे थे, तब उनके ही विभाग (दिल्ली सरकार का महिला एवं बाल विकास) ने स्पष्ट किया कि 2100 रुपये भत्ता देने की कोई योजना नहीं है। इस योजना के लिए फॉर्म भरवाने वाले निजी लोग हैं, जो अवैध रूप से डेटा इकट्ठा करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

आप ने दिया बीजेपी को जवाब

आम आदमी पार्टी के सांसद और सीनियर नेता संजय सिंह ने कहा कि ये केजरीवाल की गारंटी है कि चुनाव जीतने के बाद 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को प्राइवेट अस्पताल में निशुल्क इलाज मिलेगा। 2100 रुपए हर महिला को उनके खाते में दिए जाएंगे। इसमें गलत क्या है? भाजपा ने दबाव बनाकर जिन अधिकारियों से ये नोटिस निकलवाया है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम अपनी योजना जारी रखेंगे।

 

कांग्रेस का भी सामने आया बयान

वहीं, दिल्ली सरकार के सार्वजनिक नोटिस पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि पहले भी हमने इस पर सवाल उठाए थे। जब आप वित्त विभाग को प्रस्ताव भेजेंगे तो पैसा जारी कर दिया जाएगा। यह धोखाधड़ी है। योजनाओं के लिए पंजीकरण करने के लिए लोगों का डेटा एकत्र करने का एक तरीका प्रतीत होता है।

तहसील कार्यालयभटगांव में संविधान दिवस को धूमधाम से गरिमापूर्ण वातावरण में मनाया गया.
रायपुर : सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ अग्रसर
NIT Raipur के छात्र चित्रांश को मिला 76 लाख रुपए के पैकेज का ऑफर, दोहरे फोकस वाली तैयारी से हासिल की सफलता
9 नवंबर रविवार को दशहरा मैदान भटगांव मे होगा गरिमा व स्वर्णा दिवाकर का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम
बीच सड़क शिक्षकों की दबंगई, युवक से की मारपीट, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article दारू-लॉटरी से चलता है इस राज्य का खजाना! BJP की यहां अब तक नहीं बनी सरकार
Next Article दिल्ली चुनाव: कांग्रेस ने भाजपा के सुर में मिलाया सुर, केजरीवाल को बता दिया धोखेबाज

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?