By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > दिन में सूरज की तपिश तो रात में ठंड भारी, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट
छत्तीसगढ़

दिन में सूरज की तपिश तो रात में ठंड भारी, न्यूनतम तापमान में आएगी गिरावट

Satyoday Samachar
Last updated: December 31, 2024 2:32 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। प्रदेश में मौसम खुलने के साथ ही सूरज की तपिश तेज हो गई है। वहीं, रात्रि में अभी भी ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि एक बार फिर से ठंड में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने की वजह से हवा की दिशा में भी बदलाव हो रहा है, जिसकी वजह से नमी की मात्रा में कमी आने के आसार हैं।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान में गिरावट होने का दौर फिर से शुरू होने की संभावनाएं बन रही हैं। मंगलवार को मौसम शुष्क रहने के आसार हैं और दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान में पांच से छह डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है।

सर्दी की वजह बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। ठंड से बचाव के लिए जगह-जगह पर अलाव जलाए जा रहे हैं। लोगों को घरों में रहने की सलाह दी जा रही है। हालांकि, नए साल के जश्न को देखते हुए युवाओं में जोश है और वे पार्टी की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं।

Contents
  • एक जनवरी से शीतलहर चलने की आशंका
  • अधिकतम तापमान पेंड्रा में औसत से कम
  • न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक ज्यादा

 

एक जनवरी से शीतलहर चलने की आशंका

वहीं, एक जनवरी से उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ पैकेट में शीतलहर चलने के आसार बन रहे हैं। इसी बीच सोमवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा और न्यूनतम तापमान में गिरावट महसूस की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस बीजापुर में, जबकि न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया।

अधिकतम तापमान पेंड्रा में औसत से कम

मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, अधिकतम तापमान पेंड्रा में ही सामान्य औसत से 0.2 डिग्री कम है। इसके अलावा दुर्ग में यह 4.8 डिग्री, अंबिकापुर और रायपुर में 2.6 डिग्री, जगदलपुर में 1.9 डिग्री और बिलासपुर में सामान्य औसत से 1.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

 

यह बन रहा सिस्टम

एक पश्चिमी विक्षोभ 60 डिग्री पूर्व और 34 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसका असर कम होने से हवा में नमी कम होने के आसार हैं। इसकी वजह से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। एक जनवरी से सरगुजा संभाग और उससे लगे जिलों में प्रातः काल हल्के से मध्यम कुहासा बनने की संभावना है।

 

न्यूनतम तापमान छह डिग्री तक ज्यादा

इसके अलावा न्यूनतम तापमान भी प्रदेश के सभी हिस्सों में औसत से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार, यह जगदलपुर में 6.3 डिग्री, रायपुर 5.9 डिग्री, बिलासपुर में 4.8 डिग्री, अंबिकापुर और दुर्ग में 4.7 डिग्री, पेंड्रा रोड में यह सामान्य औसत से 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

रायपुर : प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना से हरिशंकर पटेल की बदली तकदीर
रजिस्ट्री के नई गाइडलाइन दर 08 दिसंबर से लागू*
कांग्रेस को मजबूत करने की रणनीति तैयार, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर होगी सख्त कार्रवाई
CG Weather Update: कड़ाके की ठंड के लिए हो जाएं तैयार! अगले 3 दिन में 1 से 2 डिग्री लुढ़केगा पारा, उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ में चलेगी शीतलहर…
जमीन रजिस्ट्री क़ी दर में बढ़ोतरी दर कम करने के सम्बन्ध राज्यपाल के नाम से तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन 
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शकरकंद ठंडा है या गर्म? जानें सर्दियों में किन लोगों को ज़रूर करना चाहिए इसका सेवन?
Next Article सस्ती भी, असरदार भी… पांच साल में चार गुना बढ़ गई जेनेरिक दवाओं की खपत

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?