By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > ठगी का एक और नया तरीका… कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने ऑनलाइन मंगाया सीमेंट, आठ लाख की ठगी
छत्तीसगढ़रायपुर

ठगी का एक और नया तरीका… कंस्ट्रक्शन कारोबारी ने ऑनलाइन मंगाया सीमेंट, आठ लाख की ठगी

Satyoday Samachar
Last updated: December 27, 2024 3:28 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। कंस्ट्रक्शन कारोबारी से आठ लाख 83 हजार 500 रुपये की ठगी हो गई। अज्ञात मोबाइल नंबर धारक ने तीन हजार बोरी सीमेंट का ऑनलाइन ऑर्डर लेकर रुपये अपने बैंक खाते में डलवा लिए। तेलीबांधा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

अवंति विहार कॉलोनी के रहने वाले भारतभूषण गुप्ता ने मामला दर्ज कराया है। वह कंस्ट्रक्शन मटेरियल कारोबारी हैं। 21 दिसंबर को उनके फोन पर अज्ञात नंबर से कॉल आया, जिसने अपना नाम आशीष शुक्ला बताया। उसने कहा कि वह अल्ट्राट्रेक सीमेंट कंपनी का एजेंट है।

ठग ने कारोबारी से कहा कि आपने जो तीन हजार बोरी सीमेंट का ऑर्डर दिया था, वो भेज दिया गया है। आप खाते में पेमेंट कर दीजिए। इसके बाद कारोबारी भारतभूषण ने उसके बताए खाते में आठ लाख 83 हजार 500 रुपये जमा कर दिए।

21 दिसंबर से अब तक उन्हें सीमेंट नहीं मिला है। दोबारा उसी नंबर पर फोन करने पर कोई जवाब नहीं दिया गया, जिसके बाद कारोबारी को ठगे जाने का एहसास हुआ और आरोपित के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

 

दवा कारोबारी से 7.88 लाख ठगे

इसी तरह ठगी की दूसरी घटना पुराना बस स्टैंड के दवा कारोबारी कमलजीत सिंह बग्गा के साथ हुई है। उन्हें दवाइयां सप्लाई का झांसा देकर 7.88 लाख की ठगी की गई है। ठगों ने ब्रांडेड कंपनी के नाम से कारोबारी को मेल किया। उनसे दवाइयों का ऑर्डर लिया।

कारोबारी ने आर्डर देने के बाद ऑनलाइन पेमेंट कर दिया। उसके बाद दवाइयों की सप्लाई नहीं हुई। उन्होंने कंपनी में संपर्क किया, तब फर्जीवाड़े का राजफाश हुआ। पुलिस ने बताया कि पंडरी, पुराना बस स्टैंड में कारोबारी कमलजीत सिंह बग्गा की दुकान है। उनका थोक दवा का कारोबार है।

उनके पास कुछ माह पहले हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड कंपनी के नाम से मेल आया। इस कंपनी से उनका कारोबार चलता है। उन्होंने दवाइयों का ऑर्डर दिया। इसी कंपनी के नाम से मिलती-जुलती आईडी से फिर मेल आया।

उसमें ऑर्डर मांगा गया। कारोबारी ने ऑर्डर किया। इसके बाद उन्हें एक खाता नंबर दिया था। उसमें एडवांस पेमेंट के लिए कहा गया। कारोबारी ने 7.88 लाख पेमेंट कर दिया। इसके बाद न दवा आई और न ही पैसे वापस हुए।

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मासूम समेत तीन ने गंवाई जान
पेंशनरों के लिए किया गया डिजीटल जीवन प्रमाण पत्र 4.0 कार्यशाला*
सैनिक स्कूल विवाद ने पकड़ा तूल, भाजपा के बाद अब सड़क पर उतरी कांग्रेस, डीईओ का किया पुतला दहन…
स्वास्थ्य सुविधा में बड़ी छलांग: डीएमएफ मद से ओपीडी, दवा वितरण व पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष का हुआ शुभारम्भ*
एक साथ उठी 10 लोगों की अर्थी, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 29 साल बाद प्रशासक के हाथ में हो सकती है निगम की कमान! 6 जनवरी से मेयर का खत्म हो रहा कार्यकाल
Next Article Indian Railway : रेलवे ने फिर बढ़ाई यात्रियों की परेशानी, 21 लोकल ट्रेनें रद

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?