By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > विश्व > ट्रंप के शपथ लेते ही DOGE से बाहर हुए विवेक रामास्वामी, जानें क्या है आगे का प्लान
विश्व

ट्रंप के शपथ लेते ही DOGE से बाहर हुए विवेक रामास्वामी, जानें क्या है आगे का प्लान

Satyoday Samachar
Last updated: January 21, 2025 2:14 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ले ली है और 47वें राष्ट्रपति के रूप में अपना पद संभाल लिया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहले ही कहा है कि वह अमेरिका में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव लेकर आएंगे। ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद सरकारी खर्च में कटौती के लिए गैर सरकारी, डिपार्टमेंट ऑफ गवर्नमेंट एफिशिएंसी (DOGE) बनाने का ऐलान किया था। इस विभाग के प्रमुख अरबपति कारोबारी एलन मस्क को बनाया गया था और उनका साथ देने के लिए भारतीय मूल के उद्यमी विवेक रामास्वामी को चुना गया था। हालांकि, अब विवेक रामास्वामी ने खुद खुलासा किया है कि वह DOGE से बाहर हो गए हैं.

Contents
  • क्या मस्क और विवेक में नहीं बन रही?
  • विवेक रामास्वामी ने क्या बताया?
  • गवर्नर का चुनाव लडे़ंगे विवेक

क्या मस्क और विवेक में नहीं बन रही?

Politico ने सूत्रों के हवाले से ये भी खबर दी है कि कारोबारी एलन मस्क ने हाल ही में ये बताया था कि वह विवेक रामास्वामी को DOGE से बाहर करना चाहते थे। हालांकि, पोलिटिको को एक सूत्र ने ये भी बताया है कि मस्क और रामास्वामी के बीच अब अच्छे संबंध हैं। दूसरी ओर रविवार को हुई एक रैली में डोनाल्ड ट्रंप ने DOGE के बारे में बात की थी और ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था इसमें बदलाव हो रहा है। ट्रंप ने कहा था- “हमारे पास मस्क, विवेक और कुछ बेहतरीन लोग हैं जो लागत कम करने पर काम कर रहे हैं।

विवेक रामास्वामी ने क्या बताया?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में विवेक रामास्वामी ने कहा- “DOGE के निर्माण में मदद करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। मुझे विश्वास है कि एलन मस्क और उनकी टीम सरकार को व्यवस्थित करने में सफल साबित होगी। मैं जल्द ही ओहियो के लिए अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में और अधिक जानकारी दूंगा। सबसे जरूरी बात ये है कि हम अमेरिका को फिर से महान बनाने में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने के लिए तैयार हैं।”

गवर्नर का चुनाव लडे़ंगे विवेक

Politico की रिपोर्ट के मुताबिक, विवेक रामास्वामी अगले सप्ताह ओहायो राज्य के गवर्नर पद के लिए चुनाव लड़ने की घोषणा करने की योजना बना रहे हैं। डोनाल्ड ट्रंप की ट्रांजिशन टीम की प्रवक्ता एना केली ने भी विवेक रामास्वामी की तारीफ की है और कहा है DOGE के निर्माण में उनकी अहम भूमिका रही है। केली ने बताया है कि गवर्नर के लिए चुनाव लड़ने की योजना के कारण विवेक को DOGE से बाहर रहना होगा। 

समुद्री सुरक्षा को मिलेगी बड़ी मजबूती, भारतीय नौसेना को मिला स्वदेशी युद्धपोत ‘अंजादीप’
संसद का शीतकालीन सत्रः एटॉमिक एनर्जी बिल समेत 10 नए बिल पेश होंगे, UGC खत्म करने वाला बिल भी आएगा, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग ला सकता है विपक्ष
एफिल टॉवर पर लगी आग, क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जुटी थी भीड़; मचा हड़कंप
भारत से रवाना होते हुए पुतिन ने पाकिस्तान पर साधा निशाना, तालिबान को बताया ‘आतंक का दुश्मन’
Israel-Syria Tension: इजरायल को काबू करो! सीरिया के नए नेता अबू मोहम्मद अल-जुलानी ने अमेरिका को भेजा मैसेज
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article तुर्किए के रिसॉर्ट में लगी भीषण आग, 10 की मौत; झुलस गए 32 लोग
Next Article रायपुर पहुंचे 14 नक्सलियों के शव… पोस्टमार्टम से पहले पोर्टेबल मशीन से होगा एक्स-रे, कहीं अंदर विस्फोटक तो नहीं

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?