By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > बिलासपुर > टोल टैक्स बचाने के चक्कर में मकान में घुसा दिया ट्रेलर, दीवार गिरने से चार साल की बच्ची की मौत
बिलासपुर

टोल टैक्स बचाने के चक्कर में मकान में घुसा दिया ट्रेलर, दीवार गिरने से चार साल की बच्ची की मौत

Satyoday Samachar
Last updated: January 24, 2025 6:49 pm
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

 बिलासपुर। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग बगदेवा स्थित टोल प्लाजा से रुपये बचाने के चक्कर में ट्रेलर चालक वाहन को लिमतरा गांव के रास्ते से ले जा रहा था। इस बीच रतनपुर क्षेत्र के लिमतरा में तेजरफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर मकान में घुस गया।

इससे मकान की दीवार गिरने से दबकर चार साल की सौम्या की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर एएसपी अर्चना झा समेत पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

जानकारी के अनुसार, लिमतरा का रहने वाला 55 साल के रामबहादुर टेकाम मवेशी चराता है। बुधवार की रात करीब आठ बजे भोजन के बाद घर पर 52 साल की पत्नी समय कुंवर, 27 साल की बेटी ज्योति, 30 साल के दामाद भागवत सलाम, चार साल की नातिन सौम्या, छह साल का नाती सौरभ और 24 काल का बेटा अनीश सो रहे थे।

इसी दौरान लिम्हा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के चालक ने बिजली के खंभे को टक्कर मारते हुए वाहन मकान में घुसा दिया। दीवार गिरने से रामबहादुर, समय कुंवर, बेटी ज्योति, नातिन सौम्या और नाती सौरभ दब गए।

आस-पास के लोगों ने बचाई जान

आस-पास के लोगों ने किसी तरह मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। तब तक चार साल की सौम्या की मौत हो गई थी। गांव के लोगों ने हादसे की जानकारी डायल 112 पर देकर घायलों को अस्पताल भेजा। हादसे की सूचना पर रतनपुर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की है। इसमें पता चला है कि ट्रेलर को बगदेवा निवासी संदीप पोर्ते चला रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाकारित वाहन को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। बिलासपुर अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर बगदेवा में टोल प्लाजा है। उसने टोल टैक्स बचाने के चक्कर में वाहन गांव में घुसा दिया था।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

हादसे से नाराज लिमतरा के ग्रामीणों ने बगदेवा टोल प्लाजा के पास चक्काजाम कर दिया। गांव के लोगों ने पीड़ित परिवार के मकान का तत्काल निर्माण कराने के साथ ही 50 लाख मुआवजे की मांग की। इसके अलावा घायलों का निजी अस्पताल में उपचार कराने कहा।

इधर, पुलिस की टीम ने गांव के लोगों को समझाईश देकर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। घंटों समझाइश के बाद गांव के लोग शांत हुए। शासन की ओर से पीड़ित परिवार को 25 हजार रुपये दिया गया है।

Contents
  • आस-पास के लोगों ने बचाई जान
  • ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
  • हादसे के बाद भागा ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • जशपुर में रील बनाने के दौरान एक्सीडेंट

हादसे के बाद भागा ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि ड्राइवर टोल टैक्स बचाने के चक्कर में गांव की गलियों में ट्रेलर घुस गया था। इसके कारण गंभीर हादसा हो गया। हादसे के बाद ड्राइवर वहां से भाग निकला था। पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित को न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया है।

 

जशपुर में रील बनाने के दौरान एक्सीडेंट

उधर, जशपुरनगर में मोबाइल से रील बनाते समय दो बाइक सवार सामने से आ रही ट्रक से टकरा गए। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे तपकरा थाना के सिंगीबहार अटल चौक नीचे घाट से पास केरसई का रहने वाला 20 साल का सुमित चौहान और शेरा प्रधान हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।

ग्रामीणों ने उन्हें कुनकुरी के निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां से एक युवक को ओडिशा से बुरला तो दूसरे को रायपुर के अस्पताल रिफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, बाइक सवार युवक तेज रफ्तार से तपकरा की ओर से आ रहे थे। इस बीच मोबाइल से रील बनाने के लिए बाइक चालक हैंडल छोड़कर बाल पर हाथ फेर रहा था, तभी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गए।

गुरु घासीदास बाबा के कार्यों को याद किया
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव का समापन : राज्यपाल डेका ने कहा – युवाओं की प्रतिभा को मिला बड़ा मंच
जजों को 28 फरवरी तक देना होगा चल-अचल संपत्ति का ब्योरा, जिम्मेदारी भी की गई तय
बिलासपुर की उड़ानों को लगेंगे ‘विकास के पंख’: सांसद तोखन साहू के प्रयास से 290 एकड़ भूमि की गई आवंटित, 4-C श्रेणी और नाइट लैंडिंग को मिली हरी झंडी
आंगनबाड़ी केंद्रों की बदहाली, कोर्ट कमिश्नरों की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट ने मांगा मुख्य सचिव से नया शपथ पत्र
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article शहद और लौंग बेजोड़ हैं, बस इस तरह से करें इनका सेवन, आसपास भी नहीं भटकेंगी ये बीमारियां
Next Article रायपुर में मेयर पद के लिए दिग्गजों ने भी ठोंकी दावेदारी, 26 तक नाम घोषित करने की तैयारी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?