By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > ‘जैसा ममता दीदी के मंत्रियों का व्यवहार, पार्टी में रहने का मन नहीं’, सांसद के बयान पर TMC में बवाल
राजनीति

‘जैसा ममता दीदी के मंत्रियों का व्यवहार, पार्टी में रहने का मन नहीं’, सांसद के बयान पर TMC में बवाल

Satyoday Samachar
Last updated: January 25, 2025 5:11 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE
कोलकाता। बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी आंतरिक कलह के बीच अब पार्टी के वरिष्ठ सांसद कल्याण बनर्जी ने बिना नाम लिए अपनी सरकार के ही कुछ मंत्रियों को निशाने पर लेते हुए विस्फोटक टिप्पणी की है। 

दीदी के आसपास सही लोग नहींः कल्याण बनर्जी

अपनी विवादित टिप्पणियों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले श्रीरामपुर से चार बार के लोकसभा सांसद बनर्जी ने कहा कि दीदी (ममता बनर्जी) के इर्द-गिर्द रहने वाले कुछ मंत्रियों का चाल-चलन देखकर अब पार्टी में रहने की इच्छा नहीं होती है। एक बांग्ला चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि दीदी (ममता) हैं, इसलिए हूं, नहीं तो नहीं रहता।
सांसद ने किसी मंत्री का नाम लिए बिना कहा कि इनके बारे में सब जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि आरजी कर कांड के खिलाफ जब राज्य सरकार व पार्टी को निशाना बनाया जा रहा था तो इन मंत्रियों ने एक बार भी मुंह नहीं खोला। 

दूसरी ओर, पार्टी सांसद की टिप्पणी पर राज्य के वरिष्ठ मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि मेरे चाल- चलन से किसी को दल में रहने की इच्छा नहीं होती है तो हम ही पार्टी छोड़ देंगे। 

सांसद से पहले तृणमूल विधायक ने भी उठाया था सवाल

बता दें कि इससे पहले मुर्शिदाबाद जिले के भरतपुर से तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने भी नवंबर में विस्फोटक बयान दिया था, जिसमें दावा किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कुछ ऐसे नेताओं से घिरी हुई हैं, जिनकी असली मंशा संदिग्ध है।

Contents
  • दीदी के आसपास सही लोग नहींः कल्याण बनर्जी
  • सांसद से पहले तृणमूल विधायक ने भी उठाया था सवाल

 

विधायक ने यह भी कहा कि जो नेता मुख्यमंत्री को भ्रामक जानकारी दे रहे हैं, उन्हें 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव में उचित जवाब मिलेगा। उन्होंने राज्य के शहरी विकास मंत्री व कोलकाता के मेयर फिरहाद हकीम को लेकर कई प्रश्न उठाए। साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी को राज्य का गृह मंत्री बनाने की भी मांग की थी।

 

कबीर समय-समय पर विवादित बयान देने के लिए बदनाम रहे हैं। पार्टी विरोधी बयान देने के लिए उनको शोकाज नोटिस तक किया गया था।

बिहार विधानसभा चुनाव में राजद व कांग्रेस के बीच गठबंधन पर बड़ी खबर, पटना क्यों आ रहे राहुल गांधी? पक रही अलग खिचड़ी
सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने FIR रद्द करने वाली अर्जी खारिज की
*स्कूल शिक्षा और ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव ने शिल्पकारों से की सौजन्य भेंट*
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मिल रही मजबूती– उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा
ओलंपिक में भ्रष्टाचार की दौड़ हो तो केजरीवाल गोल्ड मेडल जीतेंगे: फडणवीस
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article गुरु रंधावा ने त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था डुबकी, महाकुंभ 2025 का दिखाया खूबसूरत नजारा
Next Article चुनावों में चेहरे पर भारी पड़ रही रेवड़ी, दिल्ली में पहली बार एक ही राह पर सियासी दल

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?