By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > छत्तीसगढ़ में अब पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या, जमीन के विवाद में ले ली जान
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में अब पत्रकार के मां, पिता और भाई की हत्या, जमीन के विवाद में ले ली जान

Satyoday Samachar
Last updated: January 11, 2025 3:11 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

प्रतापपुर। छत्तीसगढ़ में पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के एक और पत्रकार के परिवार पर हमला कर तीन लोगों को मारने की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सूरजपुर जिला के जगन्नाथपुर में शुक्रवार दोपहर विवादित जमीन में खेती करने की बात को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया।

एक पक्ष के ऊपर दूसरे पक्ष के एक दर्जन से भी अधिक लोगों ने टांगी व डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में मां, बेटे ने मौके पर दम तोड़ दिया। पिता की मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर मौत हो गई। हमले में मारे गए तीनों लोग जगन्नाथपुर के पत्रकार संतोष टोप्पो के माता, पिता और भाई थे।

 

Contents
  • एक ही परिवार के दो पक्षों की जमीन
  • विवादित जमीन पर खेती को लेकर हुआ बवाल
  • अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त हुई मौत

घटना में शामिल दूसरे पक्ष के कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बाकी फरार बताए जा रहे हैं। तीन लोगों की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है।

एक ही परिवार के दो पक्षों की जमीन

प्रतापपुर थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर के डुबकापारा में एसईसीएल की कोयला खदान के सामने एक ही परिवार के दो पक्षों की संयुक्त खाते की जमीन है। जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष को विवादित जमीन पर खेती करने से मना कर रखा था।

विवादित जमीन पर खेती को लेकर हुआ बवाल

इसी बीच शुक्रवार की दोपहर लगभग एक बजे पहले पक्ष के चार लोग विवादित जमीन में खेती से संबंधित कार्य करने पहुंच गए। इस बात की जानकारी जब दूसरे पक्ष को मिली तो वे आक्रोशित हालत में एक दर्जन से भी अधिक की संख्या में एकजुट हो टांगी व डंडे से लैस होकर मौके पर पहुंचे और पहले पक्ष के साथ गाली गलौज करते हुए उन्हें खेती करने से मना करने लगे।

इस पर पहले पक्ष ने जमीन को अपनी बताते हुए विवाद करना शुरू कर दिया। विवाद इतना बढ़ा कि दूसरे पक्ष ने पहले पक्ष के लोगों पर टांगी व डंडों से ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। टांगी और डंडों के प्रहार से महिला बसंती टोप्पो 53, उसका पुत्र नरेश टोप्पो 29 की मौके पर ही मौत हो गई।

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज ले जाते वक्त हुई मौत

वहीं घटना में गंभीर रूप से घायल पिता माधे टोप्पो 57 को मौके पर दलबल के साथ पहुंचे खड़गवां चौकी प्रभारी योगेन्द्र जायसवाल ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे भी परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।

एक ने भागकर बचाई अपनी जान

हमले के दौरान पहले पक्ष में शामिल उमेश टोप्पो ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। घटना की जानकारी मिलने पर प्रतापपुर एसडीओपी पुलिस नंदिनी ठाकुर, थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह धुर्वे प्रतापपुर व अंबिकापुर की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

वारदात में एक दर्जन से अधिक संख्या में शामिल लोगों में कुछ को पुलिस ने पकड़ लिया है। बाकी के लोग फरार बताए जा रहे हैं। फरार लोगों की पुलिस टीम द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

IED ब्लास्ट से दहला बीजापुर, जवान घायल, सड़क पर 5 फीट का गड्ढा
बुधवार को आयोजित मेडिकल बोर्ड की बैठक में नेत्र दिव्यांगता प्रमाण पत्र के लिए भी होगा जांच*
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार में एनडीए की जीत पर मनाई खुशी
रायपुर : नववर्ष पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व केंद्रीय पर्यटन मंत्री ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
शराब घोटाला मामले में ED की गिरफ्तारी के बाद लखमा ने जमानत की याचिका दायर की
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बीजापुर में नक्सलियों का लगाया प्रेशर आईईडी फटा, झारखंड निवासी सीआरपीएफ जवान घायल
Next Article ओडिशा के पूर्व मंत्री नबा दास के बेटे समेत हिरासत में लिए गए 22 लोग, हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?