By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > मनोरंजन > खुले बाल, चेहरे पर मुस्कान लिए राधिका मर्चेंट ने श्रीनाथजी के दरबार में झुकाया सिर, सादगी से लूटी महफिल
मनोरंजन

खुले बाल, चेहरे पर मुस्कान लिए राधिका मर्चेंट ने श्रीनाथजी के दरबार में झुकाया सिर, सादगी से लूटी महफिल

Satyoday Samachar
Last updated: January 6, 2025 6:09 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

अंबानी परिवार इन दिनों फिल्मी सितारों से भी ज्यादा चर्चा में बना रहता है। नीता अंबानी से लेकर बेटी ईशा तक, हर अंबानी लेडीज की काफी चर्चा रहती है। सबसे ज्यादा सुर्खियों में अंबानी फैमिली की लाडली छोटी बहू राधिका मर्चेंट रहती हैं। राधिका अपने लुक्स और स्टाइल से लोगों दिल जीत लेती हैं। उनकी सादगी भी लोगों का मन मोह लेने में पीछे नहीं रहती हैं। इस बार भी उन्होंने अपने सिंपल अंदाज से ही कमाल किया है। हालिया तस्वीरों में राधिका मर्चेंट भगवान के दरबार में नजर आ रही हैं, जहां पूरी तरह से वो भक्ति में डूबी हुई हैं। राधिका का ये अंदाज भी लोगों को भा गया है और लोग उनके संस्कारों की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं।

Contents
  • राधिका ने किए भगवान के दर्शन
  • लोगों ने की राधिका की तारीफ

 

राधिका ने किए भगवान के दर्शन

पूरा अंबानी परिवार काफी धार्मिक है। ईश्वर के दरबार में वो अक्सर शीष झुकाने पहुंचते हैं। ठीक ऐसे ही इस बार उनकी छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी अपने माता-पिता के साथ श्रीनातजी के दर्शन के लिए नाथद्वारा पहुंचीं, जहां उन्होंने ईश्वर के दर्शन किए और उनके दरबार में सिर भी झुकाया। राधिका मर्चेंट इस दौरान पिंक सूट में नजर आईं। लहरिया प्रिंट वाले इस सूट में बिना मेकअप के भी वो ग्लो करती नजर आईं। मंदिर में राधिका को सम्मानित भी किया गया। उन्हें ऑरेंज कलर की ओढ़नी भी पहनाई गई। इसके अलावा एक टोकरी में उन्हें कुछ समान भी दिया गया। ईश्वर की भक्ति में राधिका पूरी तरह डूबी दिखीं और उनके चेहरे पर मध्यम मुस्कान रही।

 

लोगों ने की राधिका की तारीफ

राधिका के इस अंदाज को देखने के बाद लोग उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। एक शख्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है, ‘भगवान इन्हें खुश रखें।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘गर्व की बात है।’ मंदिर में मौजूद लोगों से राधिका ने बातचीत भी की। इसके अलावा वो वहां के संयोजक के साथ वक्त बिताती दिखीं। अनंत अंबानी के साथ ही राधिका मर्चेंट भी काफी स्प्रिचुअल हैं। दोनों ने अपनी शादी से पहले भी कई मंदिरों में दर्शन किए थे। शादी के बाद भी ये सिलसिला जारी है। याद दिला दें, शादी का सबसे पहला न्योता भी नीता अंबानी काशी विश्वनाथ मंदिर में देने पहुंची थीं।

कब हुई थी शादी

बता दें, 12 जुलाई, 2024 को मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव में राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधे। दोनों ने शानदार अंदाज में शादी की। पूरा अंबानी परिवार इस शादी में काफी खुश नजर आया। देश-दुनिया के नामी लोग इस शादी में शामिल हुए। शादी से पहले दो खास प्री-वेडिंग फंक्शन का भी आयोजन हुआ। भारत के जामनगर में पहला प्री-वेडिंग रख गया। वहीं दूसरी प्री-वेडिंग, फ्रांस-इटली में आयोजित किया गया।

अजित कुमार की ‘विदामुयार्ची’ ने ओपनिंग डे पर की बंपर कमाई, बॉक्स ऑफिस पर बजा डंका
‘बिग बॉस 18’ रनरअप विवियन डीसेना ने मांगी माफी, करणवीर से हार के बाद इस पोस्ट से मचाई हलचल
रायपुर में धर्म परिवर्तन को लेकर बवाल, हिंदू संगठनों के विरोध; पादरी सहित तीन गिरफ्तार
सिंगर शान की बिल्डिंग में लगी भयानक आग, शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा
बर्थडे पर KGF स्टार ने दिया फैंस को सरप्राइज, स्वैग से किया ‘टॉक्सिक’ लुक का स्वागत
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत में मिला चीन में तबाही मचाने वाले HMPV virus का पहला केस, 8 महीने का बच्चा संक्रमित
Next Article गोल्डन ग्लोब्स 2025: इस भारतीय फिल्म के हाथ से फिसला अवॉर्ड, ‘शोगुन’ का दिखा जलवा, देखें विजेताओं की पूरी लिस्ट

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?