साउथ की अभिनेत्री वरलक्ष्मी सरतकुमार ने मार्च में निकोलाई सचदेव से अपनी सगाई की घोषणा करके सभी को चौंका दिया। हनु-मैन अभिनेता ने मुंबई के गैलरिस्ट निकोलाई सचदेव से सगाई की और बाद में जुलाई 2024 में दक्षिण भारतीय और ईसाई रीति रिवाजो से विवाह किया। इस जोड़े को अपनी शादी पर बहुत सारी नकारात्मक टिप्पणियों का भी सामना करना पड़ा क्योंकि यह निकोलाई की पहली नहीं बल्कि दूसरी शादी थी। तब से अभिनेत्री के पति के बारे में उत्सुकता बनी हुई है। इसलिए, हम आपको निकोलाई सचदेव के बारे में बताने जा रहे हैं।
निकोलाई की पहली शादी
बता दें, निकोलाई ने वरलक्ष्मी सरतकुमार को डेट करने से पहले मॉडल और फिटनेस ट्रेनर कविता से शादी की थी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस कपल ने साल 2006 में शादी की और उनकी एक बेटी है जिसका नाम काशा है। कहा जाता है कि निकोलाई सचदेव अपनी बेटी और अन्य लोगों को पावरलिफ्टिंग की ट्रेनिंग देती हैं और उनकी बेटी काशा ने इस खेल में स्वर्ण पदक भी जीता है। 13 साल ये शादी जैसे-तैसे ही चली और फिर साल 2019 में टूट गई।
निकोलई और वरलक्ष्मी एक-दूसरे को 14 साल से जानते हैं
आपको बता दें कि वरलक्ष्मी सरतकुमार और निकोलाई सचदेव एक-दूसरे को पिछले 14 सालों से जानते हैं। हालांकि 2024 में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। वरलक्ष्मी अभिनेत्री और निर्देशक राधिका सरथकुमार की सौतेली बेटी हैं। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2012 की फिल्म ‘पोडा पोडी’ से की थी। वह फिल्म ‘हनु मान’ में नजर आई थीं। इसके अलावा वह जल्द ही फिल्म ‘रयान’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में धनुष मुख्य भूमिका में हैं।
