By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > ‘उनके पिता, दादी और परदादा ने जो किया…’, अहमदाबाद में राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा
राजनीति

‘उनके पिता, दादी और परदादा ने जो किया…’, अहमदाबाद में राहुल गांधी पर जमकर बरसे जेपी नड्डा

Satyoday Samachar
Last updated: January 20, 2025 6:27 pm
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE
केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि उनके पिता, दादी और परदादा ने संविधान के साथ छेड़छाड़ करने के कई  प्रयास किए थे। 
अहमदाबाद में आयोजित भाजपा के ‘संविधान गौरव अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 65 वर्षों तक देश पर शासन किया और उसके नेताओं ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और इसके बुनियादी प्रावधानों को नष्ट करने की कोशिश की। हाल ही राहुल गांधी ने ‘इंडियन स्टेट’ को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर भाजपा ने नाराजगी जाहिर की। 

राहुल गांधी के ‘इंडियन स्टेट’ वाले बयान पर भड़के नड्डा

जेपी नड्डा ने कहा, ”आज हमारे कांग्रेस नेता कहते हैं कि वो ”भारतीय राज्य के खिलाफ लड़ रहे हैं।” उन्हें इतिहास का कोई ज्ञान नहीं है, न ही उनका इससे कोई लेना-देना है। 

राहुल गांधी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि भाजपा और आरएसएस ने हर एक संस्थान पर कब्जा कर लिया है और वो अब भाजपा, आरएसएस और भारतीय राज्य से लड़ रहे हैं। 

देश को पाखंडी लोगों से बचने की जरूरत: जेपी नड्डा

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा,”जैसा कि भारत अपना 76 वां गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयार है, हमें याद रखना चाहिए कि किसने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और इसके बुनियादी प्रावधानों को नष्ट करने की कोशिश की, साथ ही किसने संविधान की रक्षा की और किसने बाबासाहेब के विचारों की रक्षा और उजागर करने का काम

उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों को उन पाखंडी लोगों से सचेत और सावधान रहना चाहिए जो “संविधान के अंदर क्या है उसे जाने या पढ़े बिना इसकी प्रति लेकर घूमते रहते हैं”। दरअसल, राहुल गांधी अक्सर संविधान की कॉपी लेकर घूमते हैं। राहुल गांधी अक्सर भाजपा पर हमला करने के लिए अपनी चुनावी रैलियों में संविधान की प्रति रखते हैं।

नेहरू शासन में कश्मीर में लोगों के साथ हुआ अत्याचार: भाजपा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, “उन्हें नहीं पता कि उनके पिता (राजीव गांधी), परदादा (जवाहरलाल नेहरू) और दादी (इंदिरा गांधी) क्या करते थे। उन्हें ये बातें पता होनी चाहिए।” जेपी नड्डा ने सभा में मौजूद लोगों को बताया, “जब 1949 में संविधान को अपनाया जा रहा था, तो डॉ. अंबेडकर ने कहा था कि संविधान कितना भी अच्छा क्यों न हो, अगर इसे लागू करने वाला बुरा है, तो यह विफल हो जाएगा।” 

जेपी नड्डा ने कहा कि अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35(ए) को अंबेडकर के विरोध के बावजूद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लागू किया गया था और इन प्रावधानों ने जम्मू-कश्मीर के लोगों को संविधान में निहित बुनियादी अधिकारों से वंचित कर दिया। 

आपातकाल (1975-77) की ओर इशारा करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने संविधान के साथ छेड़छाड़ की और 1.35 लाख लोगों को जेल भेजा, इस प्रक्रिया में कई परिवार नष्ट हो गए। नड्डा ने कहा कि यह गर्व की बात है कि आपातकाल के दौरान जेल जाने वाले अधिकांश लोग ”हमारी विचारधारा” से थे। नड्डा ने आगे कहा, “इंदिरा गांधी लुभावने नारे लगाकर देश को गुमराह करना चाहती थीं। इसलिए उन्होंने संविधान में धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद शब्द जोड़े।” 

‘दुनिया देख रही मोदी सरकार की इच्छाशक्ति’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “आपको बुरे और अच्छे लोगों के बीच का अंतर समझना चाहिए। जब आपने मोदी को प्रधानमंत्री बनाया, तो 6 अगस्त, 2019 को मोदी की इच्छा शक्ति और अमित शाह की रणनीति ने अनुच्छेद 370 को खत्म करने में मदद की। 

उन्होंने आगे कहा कि संविधान “अच्छे लोगों” के तहत कैसे काम करता है, इसे इस बात से देखा जा सकता है कि किस तरह से ‘एक राष्ट्र, एक कर’ लागू किया गया है, जिस तरह से देश यूसीसी की ओर बढ़ रहा है, कैसे ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा दिया गया और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) को कैसे हटाया गया। 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया।

चुनावों में चेहरे पर भारी पड़ रही रेवड़ी, दिल्ली में पहली बार एक ही राह पर सियासी दल
भाजपा नेता सीटी रवि की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, महिला आयोग ने विधान परिषद के अध्यक्ष से की ये मांग
सुशील मोदी-येचुरी समेत इस साल देश ने खोए कई दिग्गज नेता, बाबा सिद्दीकी की हत्या ने सबको चौंकाया
रायपुर : बस्तर में शांति का नया अध्याय
अब तेरा क्या होगा पाकिस्तान? भारत-अमेरिका के बीच 93 मिलियन डॉलर की मेगा डिफेंस डील, मिलेंगे ये खतरनाक हथियार, देखते रह गए शहबाज-मुनीर
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article BSP के एजेंडे पर कांग्रेस, दलितों को लुभाने के लिए पार्टी ने बनाया मास्टरप्लान
Next Article एक हाथ में त्रिशूल तो दूसरे में डमरू, भोले बाबा बने अक्षय कुमार, कन्नप्पा से फर्स्ट लुक आउट

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?