By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > देश > ईडी का बड़ा एक्शन! SBML की करीब 80 करोड़ की संपत्तियां जब्त, 286 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
देश

ईडी का बड़ा एक्शन! SBML की करीब 80 करोड़ की संपत्तियां जब्त, 286 करोड़ की धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला

Satyoday Samachar
Last updated: January 27, 2025 5:32 pm
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के मुंबई जोनल कार्यालय ने सोमवार (27 जनवरी) को बड़ी कार्रवाई की है. शेरोन बायो मेडिसिन लिमिटेड (SBML) और अन्य के खिलाफ बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए 79.78 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की है. यह मामला फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंकों से 286 करोड़ रुपये के लोन घोटाले से जुड़ा है.

जानकारी के अनुसार, अटैच की गई संपत्तियां नवी मुंबई, मुंबई, सातारा, रायगढ़ (महाराष्ट्र) और उत्तराखंड के देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल में स्थित हैं. इनमें फ्लैट, प्लॉट, होटल और कृषि भूमि शामिल हैं. कुल संपत्तियों का मूल्य 79.78 करोड़ रुपये है.

CBI और एंटी करप्शन ब्यूरो मुंबई ने दर्ज किया था FIR
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB), मुंबई की ओर से दर्ज एफआईआर के आधार पर शुरू की है. आरोप है कि कंपनी ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंकों को 286 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया.

जांच में सामने आए तथ्य
शेरोन बायो मेडिसिन लिमिटेड के तत्कालीन निदेशक मोहन काला,सविता गौड़ा और ललित मिश्रा ने स्टॉक स्टेटमेंट, बैलेंस शीट और रिकॉर्ड्स में हेरफेर किया. फर्जी बिक्री और खरीद के लेनदेन के जरिये बैंकों से बड़ी रकम का लोन लिया. बैंकों से मिले फंड को शेल कंपनियों के माध्यम से डायवर्ट किया गया. इन फंड्स का उपयोग निदेशकों और उनके रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां खरीदने में किया गया.

पहले की कार्रवाई
जानकारी के मुताबिक, 23 अक्टूबर 2024 को ईडी ने छापेमारी की थी, जिसमें 16.42 करोड़ रुपये की चल संपत्तियां (बैंक खाते, एफडी, डीमैट खाते) जब्त और फ्रीज की गई थीं. जांच के दौरान आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी बरामद हुए थे.

अब तक की कुल कुर्की
बता दें कि इस मामले में अब तक ईडी ने कुल 96.20 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त और कुर्क की हैं. इस तरह की कार्रवाई से यह साफ है कि भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में ये एजेंसियां सख्त कदम उठा रही हैं.

केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर तोखन साहू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ के लिए 3 अहम परियोजनाओं का रखा प्रस्ताव
4 महीने तक फ्लैट में छिपाई गर्लफ्रेंड और उसके पिता की लाश, AC चलाकर भाग गया लवर डॉक्टर
किसानों का दिल्ली कूच आज, चार लाख ट्रैक्टर से राजधानी घेरने का दावा, अंबाला में इंटरनेट बंद
CG में लव जिहाद का मामला: झारखंड के मुस्लिम युवक ने अंबिकापुर की आदिवासी युवती से कोर्ट मैरिज के लिए लगाया आवेदन, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सारंगढ़ में संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर का किया निरीक्षण*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ESIC Jobs: बिना परीक्षा पा सकते हैं 200000 रुपये महीने की नौकरी, सिर्फ होनी चाहिए ये डिग्रियां
Next Article NTPC में नौकरी पाने का शानदार अवसर, बस करना है ये काम, बेहतरीन होगी मंथली सैलरी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?