By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > Blog > ‘आवारा’ से ‘बॉबी’ तक, राज कपूर को इन फिल्मों ने बनाया ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन’
Blog

‘आवारा’ से ‘बॉबी’ तक, राज कपूर को इन फिल्मों ने बनाया ‘द ग्रेटेस्ट शोमैन’

Satyoday Samachar
Last updated: December 14, 2024 12:39 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

दिवंगत अभिनेता और निर्देशक राज कपूर की 14 दिसंबर को 100वीं जयंती है, जिसे कपूर परिवार आज मनाने जा रहा है। इस खास मौके पर बॉलीवुड के शोमैन की कई शानदार फिल्में इस सप्ताह आर.के. फिल्म फेस्टिवल में फिर से देखने को मिलने वाली है। राज कपूर की कई बेहतरीन हिंदी फिल्में स्क्रीन पर लौट रही है। पीवीआर और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन इस साल उनकी 100वीं जयंती मनाने के लिए उनकी कल्ट क्लासिक फिल्मों को फिर से रिलीज कर रहे हैं। 13 से 15 दिसंबर तक 34 शहरों के 101 सिनेमाघरों में आयोजित होने वाला यह फेस्टिवल राज कपूर की सिनेमा को समर्पित अब तक का सबसे शानदार रेट्रोस्पेक्टिव होगा। यहां राज कपूर की वो 7 फिल्में हैं, जिन्हें आप इस हफ्ते बड़े पर्दे पर देख सकते हैं।

आग (1948)

यह दिग्गज अभिनेता राज कपूर के निर्देशन मे बनी पहली फिल्म थी। इतना ही नहीं यह उनके नए बैनर, आर.के. फिल्म्स के तहत बनी पहली मूवी थी। सबसे खास बात ये थी कि इसने राज कपूर और नरगिस को हिंदी सिनेमा की सबसे बेहतरीन ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक के रूप में पेश किया था। इस फिल्म में राज कपूर के छोटे भाई शशि कपूर भी थे, जिन्होंने अपने भाई के यंग एज का किरदार निभाया था।

जागते रहो (1956)
के ए अब्बास द्वारा लिखित, सोमभु मित्रा और अमित मित्रा द्वारा निर्देशित ये फिल्म हिंदी और बंगाली दोनों में बनी है। ये फिल्म एक हलचल भरे शहर में गांव के एक आदमी के संघर्ष पर आधारित है। ‘जागते रहो’ में राज कपूर लीड में थे। इस फिल्म के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कारों में सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट  से सम्मानित किया गया।

बरसात (1949)
राज कपूर ने इस ब्लॉकबस्टर के साथ निर्देशक के रूप में अपनी पहली हिट फिल्म बनाई जो उस समय कि की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई थी। ‘बरसात’ नरगिस की सुपरहिट फिल्म रहीं। इसके बाद राज कपूर ने मुंबई के चेंबूर में प्रसिद्ध आर.के. स्टूडियो को शुरू कर दिया।

आवारा (1951)
2012 की 100 सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक ‘आवारा’ थी। क्राइम ड्रामा के हिट होते ही राज कपूर हिंदी सिनेमा में छा गए। ख्वाजा अहमद अब्बास द्वारा लिखित, ‘आवारा’ में नरगिस ने लीड रोल और राज कपूर के पिता और दिग्गज अभिनेता पृथ्वीराज कपूर सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।

संगम (1964)
राज कपूर ने इस म्यूजिकल रोमांटिक के साथ निर्देशन में वापसी की। फिल्में राज, राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला के बीच लव ट्राएंगल देखने को मिला था। ये इंदर राज आनंद द्वारा लिखित पहली भारतीय फिल्म थी, जिसे लंदन, पेरिस और स्विट्जरलैंड में शूट किया गया था। लगभग 4 घंटे की यह फिल्म  उस समय की सबसे लंबी रनटाइम वाली फिल्म थी। यह ‘मुगल-ए-आजम’ के बाद उस दशक की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई। संगम राज कपूर की पहली कलरफुल फिल्म भी थी।

जिस देश में गंगा बहती है (1960)
राज कपूर द्वारा निर्मित यह फिल्म राधू करमाकर की निर्देशन की पहली फिल्म थी, जिन्होंने सिनेमैटोग्राफर के रूप में अभिनेता-फिल्म निर्माता के साथ कई बार काम किया था। इसमें राज कपूर के साथ पद्मिनी थीं जो मशहूर एक्ट्रेस होने के साथ-साथ एक भरतनाट्यम डांसर भी रहीं। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कारों में हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट मिला था।

बॉबी (1975)
1970 में निर्देशित ‘मेरा नाम जोकर’ के बाद राज कपूर ने कुछ नए कलाकारों के साथ एक लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म को निर्देशित किया। इसलिए उन्होंने बॉबी के साथ अपने बेटे ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया को लॉन्च किया जो सुपरहिट हुई और बॉक्स ऑफिस पर इसने बेहतरीन कमाई की थी।

छत्तीसगढ़ के प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल के निधन पर प्रदेश में शोक की लहर, सीएम साय, राज्यपाल डेका, डॉ. रमन, भूपेश समेत अन्य नेताओं ने जताया गहरा दुख
CG News : नहीं थम रहा गजराज का आतंक, सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट
स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा ट्रेनिंग देने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से 14 नवंबर तक आवेदन आमंत्रित* 
चुनाव आयोग के एसआईआर की फिर बढ़ी तारीख* : *एमपी, छत्तीसगढ़ और अंडमान निकोबार में 18 दिसंबर तक फॉर्म भर जायेंगे*
सालर से 55 क्विंटल अवैध धान जप्त*
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article फोन चलाने से रोका तो AI ने दी खतरनाक सलाह, लड़के से कहा ‘मां-बाप का कत्ल कर दो’
Next Article लोकसभा में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ बिल सोमवार को होगा पेश, कैबिनेट ने हाल में ही दी थी मंजूरी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?