By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > भारत > आम लोगों के देखने के लिए खुले हैं सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे, जानें- कैसे कोर्ट को अंदर से देख सकते हैं
भारत

आम लोगों के देखने के लिए खुले हैं सुप्रीम कोर्ट के दरवाजे, जानें- कैसे कोर्ट को अंदर से देख सकते हैं

Satyoday Samachar
Last updated: January 11, 2025 3:35 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

आम लोगों के मन में अक्सर सुप्रीम कोर्ट को अंदर से देखने की जिज्ञासा होती है लेकिन प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों से सबके लिए सुप्रीम कोर्ट के अंदर जा पाना संभव नहीं होता. सुप्रीम कोर्ट ने अब सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया है कि उसके दरवाजे आम लोगों के लिए खुले हैं. अगर कोई कोर्ट को अंदर से देखना चाहता है तो वह कोर्ट की तरफ से तय दिनों में ऐसा कर सकता है.

सुप्रीम कोर्ट टूर के लिए तय दिन

कोर्ट की तरफ से जारी सार्वजनिक सूचना में बताया गया है कि महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छोड़ कर बाकी शनिवार को लोग तय प्रक्रिया का पालन कर कोर्ट के परिसर और उसकी इमारत को अंदर से देख सकते हैं. जिस शनिवार को कोई घोषित छुट्टी हो, उस दिन यह यात्रा नहीं हो सकेगी.

डेढ़-डेढ़ घंटे के 4 स्लॉट

शनिवार को होने वाला हर गाइडेड टूर डेढ़ घंटे का होगा. इसके लिए तय समय हैं :-

(i) सुबह 10 से 11:30 बजे
(ii) सुबह 11:30 से दोपहर 1 बजे
(iii) दोपहर 2 से 3:30 बजे
(iv) दोपहर 3:30 से 5 बजे

पहले से बुकिंग करना ज़रूरी

सुप्रीम कोर्ट के अधिकारियों की तरफ से करवाए जाने वाले इस गाइडेड टूर के बारे में और अधिक जानकारी सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद लिंक https://guidedtour.sci.nic.in/ से ली जा सकती है. इसी लिंक के ज़रिए अपनी सुप्रीम कोर्ट यात्रा के लिए स्लॉट बुक किया जा सकता है. कोर्ट के इस टूर के लिए पहले से ऑनलाइन बुकिंग करवाना अनिवार्य है.

क्या-क्या देखने को मिलेगा?

सुप्रीम कोर्ट आने वाले लोगों को ऐसी कई जगहों को देखने का मौका मिलेगा जहां आम दिनों में जाने की अनुमति नहीं होती. लोग सुप्रीम कोर्ट की भव्य ऐतिहासिक इमारत को अंदर से देख सकेंगे. उन्हें मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट रूम समेत दूसरे कोर्ट रूम देखने को मिलेंगे. वह नेशनल ज्यूडिशियल म्यूजियम देख सकेंगे, जहां न्यायपालिका के इतिहास से जुड़ी अनमोल स्मृतियों को संजोया गया है. लोग जजों की लाइब्रेरी को भी देख सकते हैं.

2018 से जारी है गाइडेड टूर

सुप्रीम कोर्ट की यह गाइडेड यात्रा 6 साल से चल रही है. इसका विचार पूर्व चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा के कार्यकाल में सामने आया. हालांकि, इसकी शुरुआत चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के कार्यकाल में 3 नवंबर 2018 को हुई. तब से अब तक 296 गाइडेड टूर हो चुके हैं. कुछ मौकों पर लोगों को सुप्रीम कोर्ट के जजों से मिल पाने का मौका भी मिला है. हालांकि, हर दौरे में ऐसा संभव नहीं है. शनिवार को सुप्रीम कोर्ट में न्यायिक कार्य नहीं होता है. इसलिए, जज भी इस दिन कोर्ट नहीं आते.

‘कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता’, संसद धक्का-मुक्की कांड को लेकर राहुल गांधी पर भड़के गिरिराज सिंह
कार्तिक आर्यन ने मुंबई में खरीदी दो नई प्रॉपर्टी, पहले करण जौहर की फिल्म के लिए फीस बढ़ाकर की थी 50 करोड़
Mahakumbh: CM योगी जाएंगे तो कौन बनेगा यूपी का CM? इस सवाल के जवाब में क्या बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
‘वर्क प्लेस पर गाली-गलौज और बदतमीजी नहीं है अपराध’, जानें सुप्रीम कोर्ट ने ऐसा क्यों कहा
Bihar: CM नीतीश को लेकर तेजस्वी के RJD में एंट्री बंद वाले बयान पर बवाल, ‘हम NDA में हैं और रहेंगे…’, JDU का जोरदार पलटवार
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पीएम मोदी का नया प्रयोग, पहले पॉडकास्ट में बोले- ‘मैं सेटबैक पर रोने वाला इंसान नहीं’
Next Article ‘पाठशाला के बदले मधुशाला बनी, झाड़ू से दारू पर आ गए’, केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?