By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > देश > ‘अमित शाह को गिरफ्तार कर लेना चाहिए’, दिल्ली चुनाव से पहले किस नेता ने कहा ये
देश

‘अमित शाह को गिरफ्तार कर लेना चाहिए’, दिल्ली चुनाव से पहले किस नेता ने कहा ये

Satyoday Samachar
Last updated: January 13, 2025 11:51 am
By
Satyoday Samachar
5 Min Read
Share
SHARE

Delhi Election 2025: प्रियंका कक्कड़ ने कहा, “अमित शाह पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि सीमा सुरक्षा का जिम्मा उनके ही पास है और इसमें वे बुरी तरह नाकाम रहे हैं.”

Priyanka Kakkar on Amit Shah On Rohingya: भारतीय जनता पार्टी की नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने रविवार को एक प्रेस कांफ्रेंस कर आम आदमी पार्टी (AAP) पर राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर झूठे कागजात बनाने का आरोप लगाया. आम आदमी पार्टी प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने इसे भारतीय जनता पार्टी की बौखलाहट बताते हुए गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी को तुरंत गिरफ्तार करने की बात कही. उन्होंने कहा कि अमित शाह पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि सीमा सुरक्षा का जिम्मा उनके ही पास है और इसमें वे बुरी तरह नाकाम रहे हैं. हरदीप पुरी को भी तुरंत गिरफ्तार कर लेना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से 17 अगस्त 2022 को पीएमओ को जानकारी दी थी कि दिल्ली के बकरवाला इलाके में रोहिंग्या को बसाया जा रहा है.

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, भाजपा दिल्ली में अपनी हार को लेकर बौखलाहट में दिख रही है और यही वजह है कि वे हमारे विधायकों के खिलाफ झूठे मामले फिर से बना रहे हैं. हमने पहले ही चेतावनी दी थी कि कैसे आतिशी को भी निशाना बनाया जाएगा. यह सिलसिला अब और तेज होने वाला है. चुनावों के नजदीक आते ही भाजपा की आईडी और सीबीआई की जांचें भी तेज हो जाएंगी. शनिवार को हमने एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया था, कि कैसे एक भाजपा सांसद और अन्य मंत्रियों के घरों में 15 दिसंबर के बाद अचानक वोटरों की संख्या में जबरदस्त बढ़ोतरी हो गई. पहले जहां सिर्फ कुछ ही वोट थे, वहां अब 40 तक हो गए. यह दिखाता है कि भाजपा घबराई हुई है और हम उनके घोटालों का पर्दाफाश करते रहेंगे.

यह देश की सुरक्षा से जुड़ा मसला- प्रियंका कक्कड़

प्रियंका कक्कड़ ने कहा, रोहिंग्या मामले को लेकर हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि यह देश की सीमा सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मसला है. अमित शाह पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए, क्योंकि सीमा सुरक्षा का जिम्मा उनके ही पास है और इसमें वे बुरी तरह नाकाम रहे हैं. हरदीप पुरी को तुरंत गिरफ्तार कर लेना चाहिए, क्योंकि उन्होंने सार्वजनिक रूप से 17 अगस्त 2022 को पीएमओ को जानकारी दी थी कि दिल्ली के बकरवाला इलाके में रोहिंग्या को बसाया जा रहा है. अगर यह सच है, तो उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और अमित शाह के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए, ताकि इस पूरे मसले को निपटाया जा सके.

स्मृति ईरानी ने आखिर क्या कहा था, जिस पर भड़कीं AAP प्रवक्ता

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल पर गंभीर आरोप लगाए थे. उन्होंने कहा कि दिसंबर 2024 में दिल्ली के संगम विहार पुलिस स्टेशन में एक केस दर्ज किया गया था, जिसमें फर्जी आधार कार्ड, पैन कार्ड और वोटिंग कार्ड बनाने का मामला सामने आया. जांच के दौरान यह पता चला कि दिल्ली के सेक्टर 5, रोहिणी में एक दुकान के माध्यम से फर्जी आधार कार्ड तैयार किए जा रहे थे. जब दुकान के मालिक से पूछताछ की गई, तो यह खुलासा हुआ कि घुसपैठियों और अवैध बांग्लादेशियों को आधार कार्ड मुहैया कराए जा रहे थे.

किस कनेक्शन के आरोप पर मच रहा हल्ला

स्मृति ईरानी ने यह भी बताया कि जब पुलिस ने दुकान में इस्तेमाल किए गए लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की तो आम आदमी पार्टी के नेताओं से जुड़ा कनेक्शन सामने आया. पुलिस को 26 आधार अपडेट फॉर्म मिले, जिन पर आम आदमी पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल, रिठाला विधानसभा की मुहर और हस्ताक्षर पाए गए. इसके अलावा विधायक जय भगवान व बवाना विधानसभा के हस्ताक्षर और मुहर भी मिले. जब सत्यापन के लिए पूछताछ की गई, तो 15 व्यक्तियों ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने फर्जी आधार कार्ड बनवाने के लिए विधायक महेंद्र गोयल के हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल किया.

20 नवंबर से लागू शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नई रजिस्ट्री गाइडलाइन दरों से किसानों और नागरिकों को मिलेगा सीधा लाभ*
दंतेवाड़ा : मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा का हुआ शुभारंभ, अंदरूनी क्षेत्र सीधे मुख्यालय से जुड़ेंगे
‘देश ने जो कुछ भी हासिल किया है उसे बचाने की लड़ाई’, केंद्र सरकार पर प्रियंका गांधी का बड़ा हमला
ED के 10 साल के आंकड़े: सैकड़ों केस, लेकिन गिनती के नेताओं को ही मिली सजा
जे. पी.पब्लिक स्कूल बेलटिकरी में बाल दिवस को धूमधाम से मनाया गया
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 1.5 लाख करोड़ की डील! मोदी सरकार ला रही खतरनाक हथियार, फाइटर, सबमरीन, हेलिकॉप्टर सब
Next Article Anushka Sharma अलीबाग से मुंबई वापस लौटीं, मगर साथ नहीं दिखे पति विराट कोहली

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?