By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > अपराध: आठ हजार किलो महुआ जब्त, पकड़ी 22 लीटर शराब
छत्तीसगढ़

अपराध: आठ हजार किलो महुआ जब्त, पकड़ी 22 लीटर शराब

Satyoday Samachar
Last updated: January 31, 2025 8:55 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

बिलासपुर। पंचायत चुनाव के दौरान अवैध महुआ शराब के निर्माण पर नकेल कसने आबकारी विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। सहायक आयुक्त आबकारी नवनीत तिवारी के निर्देश पर आबकारी टीम ने बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम पासीद और बोदरी थाना क्षेत्र के चकरभाठा में छापा मारा।

एडीओ को सूचना मिली थी कि, इन जगहों पर अवैध शराब बनाई जा रही है। इस कार्रवाई में कुल दो प्रकरण दर्ज किए गए। विभाग ने 54 बल्क लीटर महुआ शराब और 750 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया।

टीम ने देवचंद्र साहू पिता तीजराम निवासी पासीद से नौ लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। इसके अलावा लावारिस हालत में 45 लीटर महुआ शराब जब्त की। साथ ही नाला किनारे प्लास्टिक डिब्बों में रखे गए 750 किलो महुआ लहान को मौके पर ही नष्ट किया गया।

विभाग ने आरोपितों के आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल, मुख्य आरक्षक अनिल पांडेय, राहुल दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

चुनाव के लिए बन रही थी शराब, 54 लीटर जब्त
वहीं, कोटा क्षेत्र के गनियारी में शराब बनाने के लिए आठ हजार किलो महुआ लहान तालाब में छिपाकर रखे थे। इसकी सूचना पर आबकारी अमले की टीम ने गांव के लोगों की मदद से महुआ लहान तालाब से निकालकर नष्ट कर दिया है। इसके अलावा जूनापारा क्षेत्र के कंचनपुर में ग्रामीण के घर से 22 लीटर महुआ शराब जब्त की गई।

सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर ने बताया कि तखतपुर क्षेत्र के जूनापारा चौकी अंतर्गत कंचनपुर में महुआ शराब बिकने की सूचना मिली थी। इसी तरह गनियारी में पंचायत चुनाव के दौरान खपाने के लिए शराब बनाने की जानकारी सामने आई थी।

अधिकारियों के निर्देश पर कंचनपुर में दबिश देकर करण सिंह को पकड़ा गया। पूछताछ में वह गोलमोल जवाब दे रहा था। कड़ाई करने पर उसने शराब छुपाकर रखना बताया। उसके कब्जे से 22 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। साथ ही शराब बनाने के लिए उपयोग किए गए बर्तन जब्त किए गए।

इसके बाद टीम ने गनियारी में दबिश दी। गांव के लोगों ने बताया कि शराब बनाने के लिए तालाब में महुआ लहान छुपाया गया है। इस पर आबकारी अमले ने गांव वालों की मदद से तालाब में छुपाकर रखे करीब आठ हजार 700 किलो लहान को निकलवाया।

आबकारी अमले ने इसे गांव में ही नष्ट कर दिया है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इधर, आरोपित करण सिंह के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। टीम में आरक्षक सुभाष तिवारी, जयशंकर, कमलेश शामिल रहे।

बचे हुए सरकारी कर्मियों के ईकेवाईसी करने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर*
आय से अधिक संपत्ति का मामला : सौम्या चौरसिया के खिलाफ EOW ने पेश किया 8 हजार पन्नों का चालान, 50 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप
17वां रोजगार मेला : रायपुर में 95 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, पीएम मोदी ने वर्चुअल दी शुभकामनाएं
तालाब किनारे युवक की लाश मिलने से सनसनी, पत्थर से कुचलकर हत्या की आशंका
छोटी बात पर बड़ा हमला: गुड़ाखू ना देने पर युवक की बेरहमी से पिटाई
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article नियमित ट्रेनों में भीड़ कम करने की तैयारी, दुर्ग से कटनी के बीच चली कुंभ स्पेशल
Next Article पहले एक्टर बनकर फूटी किस्मत, फिर किया कुछ ऐसा, बदल दी माधुरी दीक्षित से शाहरुख खान तक की तकदीर

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?