By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > संविधान ही रहेगा कांग्रेस की सियासी सक्रियता की धुरी, आज बेलगावी में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली
राजनीति

संविधान ही रहेगा कांग्रेस की सियासी सक्रियता की धुरी, आज बेलगावी में जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली

Satyoday Samachar
Last updated: January 21, 2025 2:05 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE
संसद के बजट सत्र में भी संविधान पर प्रहार ही पक्ष-विपक्ष के बीच सियासी लड़ाई का मुख्य मुद्दा बनेगा मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने इसके पुख्ता संकेत दे दिए हैं। कर्नाटक के बेलगावी में मंगलवार को जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली से कांग्रेस इसकी सियासी सरगर्मी की नए सिरे से शुरूआत करेगी।
वहीं बजट सत्र से ठीक पहले मध्य प्रदेश के महू में बाबा साहब आंबेडकर की जन्म भूमि पर 27 जनवरी को मेगा रैली के जरिए संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा-संघ के कब्जा कर लेने के अपने राजनीतिक विमर्श के दावों को पार्टी धार देगी।

रैलियों में आएगा पार्टी नेतृत्व

दोनों रैलियों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत पार्टी का शीर्ष नेतृत्व हिस्सा लेगा। कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने शीत सत्र के दौरान राज्यसभा में गृहमंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए सोमवार को इसका साफ संकेत दे दिया।

भागवत को माफी मांगनी चाहिए: जयराम रमेश

जयराम ने कहा, ‘आज महात्मा गांधी का अपमान और आंबेडकर पर हमला कर संविधान के मूल्यों पर आक्रमण हो रहा है। मोहन भागवत को स्वतंत्रता आंदोलन को लेकर दिए अपने घृणित और राष्ट्र-विरोधी बयान के लिए माफी मांगनी होगी। गृहमंत्री को संसद में आंबेडकर पर की गई अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी मांगनी के साथ इस्तीफा देना होगा।’

27 दिसंबर को स्थगित कर दी गई थी रैली

बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के अगले दिन 27 दिसंबर को प्रस्तावित रैली पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दी गई थी। करीब 25 दिन बाद पार्टी बेलगावी रैली से अपनी सियासी सक्रियता को फिर से तेज करेगी।कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व इस रैली में महंगाई, बेरोजगारी, अर्थव्यवस्था की गहराती चुनौतियों का मसला तो पार्टी नेता उठाएगा ही मगर संविधान के अस्तित्व को भाजपा-संघ की ओर से चुनौती दिए जाने का सवाल ही मुख्य धुरी में रहेगा।

अदाणी मामले में सहयोगियों ने खींचे हाथ

विपक्षी आईएनडीआईए गठबंधन की एकजुटता के लिहाज से भी सत्र के दौरान संविधान का विषय कांग्रेस के लिए मुफीद है। अदाणी समूह के खिलाफ जांच के मसले पर कांग्रेस ने पिछले सत्रों के दौरान अपनी आक्रामकता जारी रखी मगर कुछ दिनों तक साथ देने के बाद सहयोगी दलों ने कदम पीछे खींच लिए।

इसके मद्देनजर कांग्रेस को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना पड़ा। मगर फिलहाल संविधान पर हमले के सवाल पर आईएनडीआईए गठबंधन की राय एक है जो संसद के बीते शीत सत्र में भी नजर आयी।

संघ-भाजपा पर हमलावर हैं राहुल

संविधान को सियासी सरगर्मी की धुरी बनाए रखने का संकेत पिछले एक हफ्ते के दौरान कांग्रेस के शीर्षस्थ नेता राहुल गांधी की पिछले एक हफ्ते में दो कार्यक्रमों के संबोधनों से साफ है। कांग्रेस के नए मुख्यालय भवन के उदघाटन मौके पर राहुल गांधी ने सरकार के नेतृत्व के साथ देश की संस्थाओं पर कब्जा करने को लेकर संघ-भाजपा के खिलाफ तीखे हमले किए।

संविधान पर जारी रहेगी पक्ष-विपक्ष की लड़ाई

पक्षपाती राज व्यवस्था से लड़ाई के उनके बयानों को लेकर भाजपा ने बेहद आक्रामक पलटवार भी किया। मगर इनसे विचलित नहीं होने का संदेश देते हुए राहुल गांधी ने बीते शनिवार को पटना में संविधान रक्षा पर एक सम्मेलन में संविधान पर खतरा मंडराने का दावा करते हुए संघ-भाजपा के प्रयासों पर प्रहार किया।

पार्टी ने बेलगावी और महू की रैली का केंद्रीय विमर्श संविधान को रखने से भी साफ है कि बजट सत्र के दौरान संविधान पर पक्ष-विपक्ष की सियासी लड़ाई की दूसरी कड़ी दिखाई देगी।

रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत 157 लाख से अधिक के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
ओवैसी का विवादित बयान, कहा- काशी की मस्जिद के हक को हम खो चुके, वहां नमाज नहीं, कुछ और हो रहा
राहुल गांधी को मानहानि के मामले में जमानत मिली, वीर सावरकर पर दिया था बयान, पोते ने दर्ज कराया था केस
ऐसे लोगों को तुरंत अमेरिका से बाहर निकालो…,’ ट्रंप ने यूएस की सुरक्षा लेकर कौन सा आदेश दे दिया कि मच गया तहलका
SIR ने लौटाई खुशियां : 13 साल बाद वापस आई बेटी, पिता के नशे की लत से छोड़ा था घर, भावुक पिता बोले – अब कभी नहीं पीऊंगा शराब
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ₹10000 का लोन चुकाने में भी छूट रहे हैं लोगों के पसीने, छोटे पर्सनल लोन नहीं चुकाने वालों की संख्या बढ़ी
Next Article “मेरी एकमात्र जिम्मेदारी पार्टी और सरकार को बचाना”, डीके शिवकुमार ने ऐसा क्यों कहा?

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?