By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > छत्तीसगढ़ > शिकंजा: 85 करोड़ की ठगी में 62 गिरफ्तार, कलिंगा विवि के नाइजीरियाई छात्रों पर भी की कार्रवाई
छत्तीसगढ़रायपुर

शिकंजा: 85 करोड़ की ठगी में 62 गिरफ्तार, कलिंगा विवि के नाइजीरियाई छात्रों पर भी की कार्रवाई

Satyoday Samachar
Last updated: January 24, 2025 6:55 pm
By
Satyoday Samachar
6 Min Read
Share
SHARE

रायपुर। साइबर ठगी के मामले में साइबर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के साथ ओडिशा और राजस्थान में दो दिनों तक 40 स्थानों पर छापेमारी की है। पुलिस ने गुरुवार को 85 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में 62 आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

इनमें नवा रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे तीन नाइजीरियन छात्र एबदुलाजीज बेना राबीयू, बसीर सुलेमान, अमीनू गरबा भी शामिल हैं। उन्हें हॉस्टल से ही गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दो करोड़ की रकम को होल्ड कराया है।

आरोपितों के विरुद्ध कई राज्यों में 1,435 रिपोर्ट दर्ज हैं। साइबर पुलिस ने बताया है कि सभी आरोपित बैंकों में म्यूल अकाउंट खुलवाकर साइबर ठगी करने वालों को खाता उपलब्ध कराने का काम करते थे। रायपुर आईजी अमरेश मिश्रा के मार्गदर्शन में 100 सदस्यीय टीमों ने आपरेशन ‘साइबर शील्ड’ चलाया गया था।

विभिन्न जगहों पर की गई छापामारी

यह छापामारी रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव, महासमुंद समेत राजस्थान और ओडिशा के विभिन्न इलाकों में की गई। पुलिस ने नेटवर्क को तोड़ने के लिए साइबर क्राइम पोर्टल में 1,100 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की। ठगी के लिए इस्तेमाल अकाउंट से मिलान किया गया।

इसके बाद म्यूल अकाउंट खुलवाने वालों की लंबी पहचान प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद जालसाजों की गिरफ्तारी की गई। आरोपितों में छत्तीसगढ़ के 55 जालसाज हैं, जिसमें अकेले रायपुर से की गई 40 गिरफ्तारियां शामिल हैं। आरोपितों में ओडिशा का शिवा राव, सुरेश राव और राजस्थान का विजय सिंह मीणा भी है।

यह है म्यूल बैंक अकाउंट

म्यूल बैंक अकाउंट वह बैंक अकाउंट होते हैं जो धोखाधड़ी, साइबर क्राइम और ठगी में इस्तेमाल किए जाते हैं। यह अकाउंट आमतौर पर ठगों द्वारा एक व्यक्ति को पैसे ट्रांसफर करने के लिए दिया जाता है, ताकि वे खुद अपने खाते से सीधे पैसे नहीं भेज सके और यह धोखाधड़ी छिपी रहे।

कई तरह से करते थे ठगी

साइबर रेंज पुलिस ने नवा रायपुर स्थित कलिंगा यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर की पढ़ाई कर रहे तीन नाइजीरियन छात्र एबदुलाजीज बेना राबीयू, बसीर सुलेमान और अमीनू गरबा को गिरफ्तार किया है। इन पर हॉस्टल और विवि में पढ़ाई करने के साथ ठगी करने का आरोप है।

पुलिस को प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपितों द्वारा डिजिटल अरेस्ट, शेयर मार्केट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाइसी अपडेट सहित अन्य ठगी में इनका हाथ था। वहीं ठगी की रकम को दूसरे खातों में ट्रांसफर करते थे। यूनिवर्सिटी में 70 से ज्यादा नाइजीरिया के छात्र पढ़ाई करते हैं।

बैंक कर्मचारियों की भी हो सकती है गिरफ्तारी

इस मामले में जल्द ही बैंक के कर्मचारी, ब्रोकर की गिरफ्तारी की जा सकती है। सात अलग-अलग ठगी के मामलों में दो दिन तक चली कार्रवाई में 62 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें म्यूल बैंक अकाउंट धारक, संवर्धक, ब्रोकर, ठगी करने वाले शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपितो के विरुद्ध विभिन्न राज्यों के थानों में 1,435 मामले दर्ज हैं। इसमें पीड़ितों से 84 करोड़ की ठगी की गई है।

रायपुर से इनकी गिरफ्तारी

मेहुल विज, देवेंद्र सेन, सौरभ पाल, अशोक लाल बघेल, हरीश सोनकर, तुलसी तांडी, वासु पटेल, दीपक पटेल, दीपक कपूर, पुरुषोत्तम बजाज, सूरज सक्सेना, राहुल नायक, ललित बंश्रे, समीर जनबंधु, प्रीति साहू, लोकेश्वर चंद्राकर, मनोज धीवर, गौतम भारती, टेमन हियाल, उपासना जगत, भारती बाघ, वीणा तांडी, डी. कामराजू, कल्पना खरे, राहुल शर्मा, श्रेया यादव, दीपक छुरा, प्रेमदास मानिकपुरी, आयुष सागर, पंकज भोंडलेकर, नवीन गोस्वामी, भीमाशंकर नायक, संदीप डोंडेकर, अजय निर्मलकर, इंद्र कुमार साहू, अभय अडवानी, सूर्यकांत मंझवार, सौरभ शर्मा, संगीता मांझी, यमन बंजारे, गोविंद यादव शामिल है ।

राजनांदगांव के ये आरोपित

गजेन्द्र वर्मा, अफजल खान, प्रवीण कुमार ठाकुर, शेख जीशान, धनेश सेन, शुभम दत्ता, तनिष्क सिंह भाटिया, अरविंद चौरे, रजत श्याम कुंवर, हरीश ध्रुवे, रोशन वर्मा, कमलेश उईके, उमेश तड़स। इसके अलावा महासमुंद से सत्यम देवानी और बिलासपुर से सिप्रियन जैकब को गिरफ्तार किया गया है।

1,100 म्यूल बैंक की जांच के बाद कार्रवाई

साइबर क्राइम पोर्टल में 1,100 से अधिक म्यूल बैंक अकाउंट की जांच की गई। जांच कार्रवाई में पीड़ितों की पहचान कर उनसे घटना के संबंध में जानकारी एकत्र की गई।

साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाते में हुए ट्रांजैक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने और अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी एप बनाने वालों को चिह्नांकित किया।

इसके अलावा क्रिप्टो करेंसी में इंवेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाइसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में उपयोग करने वाले लोगों को चिह्नांकित कर कार्रवाई की गई है।

एक लाख रुपये प्रतिमाह किराये पर दिए खाते

आरोपितों ने ठगी के मामले में म्यूल बैंक खाते के लिए ठगों को अपने खाते बेचे। इसके बदले में इनके द्वारा एक लाख रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पैसे लिए गए। वहीं कुछ ने खाते में आने वाली रकम का 10 से 20 प्रतिशत लिया। इसके अलावा पांच से 10 हजार रुपये में भी खाते बेचे गए।

छत्तीसगढ़ के मुंगेली में बड़ा हादसा… गर्म राख से भरा साइलो गिरा, एक की मौत और कई दबे
बिहार चुनाव के पहले फेज में रिकॉर्ड 64.4% वोटिंग ने बढ़ाई नीतीश कुमार की टेंशन; आंकड़े हैं गवाह- बिहार में जब-जब 5% से ज्यादा वोटिंग बढ़ी, तब-तब सत्ता पलटी
मनरेगा की मदद और अपनी मेहनत से आत्माराम बने बागवानी किसान*
CG News : RTE के तहत प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव, प्राइवेट स्कूलो में अब पहली कक्षा से होगा एडमिशन
त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मांगा छत्तीसगढ़ की खुशहाली का आशीर्वाद
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article किशोरी को भगा ले गया, फिर किया था दुष्कर्म… दोषी को 10 वर्ष का कारावास
Next Article आठ-आठ लाख के 4 सहित 36 लाख के इनामी 14 नक्सली गिरफ्तार, शीर्ष नक्सलियों के मारे जाने से संगठन कमजोर

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?