By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > सेहतमंद > विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट ज्यादा लेने से हो सकते हैं ये नुकसान, इन अंगों पर पड़ सकता है बुरा असर
सेहतमंद

विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट ज्यादा लेने से हो सकते हैं ये नुकसान, इन अंगों पर पड़ सकता है बुरा असर

Satyoday Samachar
Last updated: January 23, 2025 10:41 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

विटामिन बी शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। मेटाबॉलिज्म में सुधार लाने से एनर्जी बनाए रखने और दिमाग को चुस्त दुरुस्त बनाने तक के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स बहुत जरूरी है। लेकिन पिछले कुछ सालों में लोग काफी संख्या में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की कमी के शिकार होने लगे हैं। खासतौर से शाकाहारी लोगों में विटामिन बी की कमी ज्यादा होती है। ऐसे में कुछ लोग बिना डॉक्टर की सलाह के ही विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं। जरूरत से ज्यादा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट्स फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये कुछ अंगों के लिए घातक साबित हो सकते हैं। जानिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की दवाओं के नुकसान।

म्प्लेक्स लेने के नुकसान
  1. दिल के लिए खतरनाक- विटामिन बी कॉम्प्लेक्स का एक हिस्सा विटामिन ​बी 3 भी है जिसे नियासिन कहते हैं। इसका ज्यादा सेवन आपके दिल की सेहत के लिए ठीक नहीं है। विटामिन बी प्रोटीन, लिपिड और कार्बोहाइड्रेट को पचाने में मदद करता है। जब ये ज्यादा हो जाए तो बैलेंस बिगड़ने लगता है। इससे दिल की धड़कम भी कम ज्यादा होने लगती है। जिससे हार्ट और लिवर को खतरा हो सकता है।
  2. त्वचा से जुड़ी समस्याएं- विटामिन बी के सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन लेने से पहले स्किन टेस्ट भी करवाना जरूरी होता है। कई बार जो लोग बिना डॉक्टर की सलाह के ये सप्लीमेंट्स लेने लगते हैं उन्हें स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। जिसमें त्वचा पर जलन, खुजली, फफोले, लाल चकत्ते, रैशेज और दाने पड़ने लगते हैं। कई बार सूजन भी आ जाती है।
  3. पाचन तंत्र पर असर- विटामिन बी ज्यादा खाने से पाचन तंत्र पर बुरा असर पड़ता है। इससे जी घबराने, मतली आने या घबराहट होने का अहसास होता है। कई बार पेट में दर्द, ऐंठन और दस्त भी हो सकते हैं। इसलिए ज्यादा विटामिन बी कॉम्प्लेक्स नहीं लेना चाहिए।
  4. नींद और मूड पर प्रभाव- ज्यादा विटामिन बी कॉंम्प्लेक्स आपकी नींद को कम कर सकता है। विटामिन बी की ओवरडोज के कारण ऐसा हो सकता है। वहीं इससे बेचैनी और मूड स्विंग जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए बिना डॉक्टर की सलाह के आपको ये हेल्थ सप्लीमेंट्स नहीं लेने चाहिए।
  5. हाथ पैर सुन्न होना- विटामिन बी कॉम्प्लेक्स की ओवरडोज के कारण तंत्रिका तंत्र भी प्रभावित होने लगता है। इससे हाथ पैरों में सुन्न होने की समस्या हो सकती है। कई बार हाथ पैरों में झनझनाहट महसूस हो सकती है। मांसपेशियों में कमजोरी और चलने फिरने में भी दिक्कत हो सकती है।
डायबिटीज के मरीज कौन से चावल खा सकते हैं, डॉक्टर से जानिए शुगर में कौन सा चावल है हानिकारक
प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं में इन पोषक तत्वों की हो जाती है कमी, एक्सपर्ट से जानें कैसे होगी ये कमी पूरी?
स्वास्थ्य सुविधा में बड़ी छलांग: डीएमएफ मद से ओपीडी, दवा वितरण व पोस्ट ऑपरेटिव कक्ष का हुआ शुभारम्भ*
शकरकंद ठंडा है या गर्म? जानें सर्दियों में किन लोगों को ज़रूर करना चाहिए इसका सेवन?
सर्दी में थायरॉइड के हमले से सावधान, इस रोग से लड़ने के लिए अपनाएं योग-आयुर्वेद
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों से कैसे बचें, बाबा रामदेव ने बताए Heart को मजबूत बनाने के खास उपाय
Next Article बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से सत्यभामा नायक की प्रबल दावेदारी

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?