By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > विश्व > पाकिस्तान की राह चला बांग्लादेश, ढाका के इस फैसले ने और बिगाड़े भारत के साथ संबंध
विश्व

पाकिस्तान की राह चला बांग्लादेश, ढाका के इस फैसले ने और बिगाड़े भारत के साथ संबंध

Satyoday Samachar
Last updated: January 11, 2025 3:40 pm
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

ढाका: बांग्लादेश लगातार भारहत के साथ अपने रिश्तों को बिगाड़ता जा रहा है। अब वह पूरी तरह पाकिस्तान की राह चल चुका है। भारत में होने वाले जजों के कॉन्फ्रेंस के बाद ढाका ने नई दिल्ली में होने वाले एक और कार्यक्रम में भाग लेने से इन्कार कर दिया है। इससे दोनों देशों के बीच तनाव और ज्यादा बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। बांग्लादेशी अधिकारियों ने इसके पीछे सरकारी खर्च पर गैर-जरूरी विदेश यात्रा करने पर पाबंदियां लगाने का हवाला दिया। उन्होंने भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की 150वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह में शामिल होने से इनकार कर दिया है।

बांग्लादेश मौसम विभाग (बीएमडी) के कार्यवाहक निदेशक मोमिनुल इस्लाम ने शुक्रवार को एक महीने पहले आईएमडी से निमंत्रण मिलने की पुष्टि करते हुए कहा, “भारत मौसम विभाग ने हमें अपनी 150वीं वर्षगांठ से जुड़े समारोह में आमंत्रित किया है। हमारे उनके साथ अच्छे संबंध हैं और दोनों देशों के बीच सहयोग जारी रहेगा।” इस्लाम ने ‘बीडीन्यूज 24’ से कहा, “हालांकि, हम इस कार्यक्रम में नहीं जा रहे हैं क्योंकि सरकारी खर्च पर गैर-जरूरी विदेश यात्राओं को सीमित करना एक दायित्व है।” उन्होंने दोनों देशों के मौसम विभागों के बीच नियमित संपर्क पर जोर दिया और भारतीय मौसम विज्ञानियों के साथ एक अलग बैठक के लिए 20 दिसंबर 2024 की अपनी हालिया भारत यात्रा का उल्लेख किया।

इन देशों को भी भेजा है निमंत्रण

आईएमडी ने पाकिस्तान, अफगानिस्तान, म्यांमा, भूटान, नेपाल, श्रीलंका और मालदीव समेत कई पड़ोसी देशों और मध्य एशिया व दक्षिण पूर्व एशिया के देशों को आमंत्रित किया है। आईएमडी के एक शीर्ष अधिकारी ने ‘कहा, “हमने उन सभी देशों से इस महोत्सव में शामिल होने को कहा है जो आईएमडी की शुरुआत के समय (150 साल पहले) भारत का हिस्सा थे। पाकिस्तान पहले ही इस आयोजन में शामिल होने के लिए सहमत हो गया है, लेकिन बांग्लादेश ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।”

ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के दौरान 1875 में स्थापित, आईएमडी की स्थापना विनाशकारी मौसम संबंधी घटनाओं के बाद की गई थी, जिसमें 1864 में कोलकाता में आए चक्रवात और उसके बाद 1866 व 1871 में मानसून से संबंधित आपदाएं शामिल थीं। शुरुआत में आईएमडी का मुख्यालय कोलकाता में था। 1905 में यह शिमला, 1928 में पुणे और अंततः 1944 में दिल्ली स्थानांतरित हुआ। विभाग आधिकारिक तौर पर 15 जनवरी, 2025 को 150वीं वर्षगांठ मनाएगा।

एसआईआर फॉर्म भरते समय साइबर ठगी से रहें सतर्क
रायपुर : कोपरा जलाशय को राज्य का पहला रामसर साइट घोषित किया जाना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Israel-Syria Tension: इजरायल को काबू करो! सीरिया के नए नेता अबू मोहम्मद अल-जुलानी ने अमेरिका को भेजा मैसेज
पाकिस्‍तानी एटम बम पर होगा TTP आतंकियों का कब्‍जा? 18 परमाणु वैज्ञानिकों का अपहरण और यूरेनियम की लूट, उठे सवाल
‘जब तक भारत के टुकड़े-टुकड़े नहीं होंगे, तबतक…’, बांग्लादेशी रिटायर्ड जनरल ने भारत के खिलाफ उगला जहर, 1971 में हिंदुओं और आजादी के समर्थक बंगालियों के नरसंहार को सही ठहरा चुका है
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article ‘इंसानों को जानवर बना संबंध बनाती हैं’ असम की लड़कियों पर टिप्पणी कर फंसा इंफ्लूएंसर, CM सरमा ने लगाई फटकार
Next Article स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?