By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > मनोरंजन > पहले एक्टर बनकर फूटी किस्मत, फिर किया कुछ ऐसा, बदल दी माधुरी दीक्षित से शाहरुख खान तक की तकदीर
मनोरंजन

पहले एक्टर बनकर फूटी किस्मत, फिर किया कुछ ऐसा, बदल दी माधुरी दीक्षित से शाहरुख खान तक की तकदीर

Satyoday Samachar
Last updated: January 31, 2025 8:57 am
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

बॉलीवुड में एक एक्टर ऐसा था जिसे फिल्मों में छोटे-मोटे साइड रोल मिलते थे। देखने में काफी हैंडसम था, कई लोग हीरो मटीरियल कहते थे, लेकिन किस्मट फूटी हुई थी, ऐसे में अच्छे रोल्स के लाले पड़े थे। ये एक्टर काफी कोशिशें करता रहा। कई हफे अभिनय के क्षेत्र में हाथ आजमाने के बाद भी इसे सफलता नहीं मिली। फिर इसने एक्टिंग से मुंह मोड़ लिया, लेकिन फिल्मों के लिए इसका प्यार फिर भी अमर था। एक्टिंग से दूरी तो बनाई लेकिन फिल्मों के लिए दीवानगी ने इसे कुछ कर गुजरने पर मजबूर कर दिया। अभिनय की राह छोड़ ये एक्टर फिल्म मेकर बन गया और देखते ही देखते इसने अपनी कहानियों से लोगों का दिल जीत लिया। एक के बाद एक हिट फिल्में देकर इसने बॉलीवुड के कई सुपरस्टार्स की तकदीर बदल दी। शाहरुख खान, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, माधुरी दीक्षित, मनीषा कोइराला, जैसे शानदार एक्टर्स की किस्मत इस फिल्म मेकर ने ही लिखी।

Contents
  • डायरेक्टर बनकर बदली किस्मत
  • इन सितारों को दिखाई राह
  • इस फिल्म से किया था डेब्यू

डायरेक्टर बनकर बदली किस्मत

हम बात कर रहे हैं सुभाष घई की, जिन्होंने अपनी कहानियों भारत की हर छवि को दिखाया। ये अपनी कहानियों में भारतीय महिलाओं की खूबसूरती को निखारने में कामयाब रहे। सुभाष घई ने 1979 की फिल्म ‘कालियाचन’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। इससे पहले वे फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करते रहे थे। हालांकि, एक्टर से डायरेक्टर बनने के बाद सुभाष घई ने इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई। वे ‘परदेस’, ‘त्रिमूर्ती’, ‘परिंदा’ और ‘ताल’ जैसी हिट फिल्में देने के लिए जाने जाते हैं। आज सुभाष घई बॉलीवुड में एक जाना-माना नाम हैं और उन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है। उन्होंने माधुरी दीक्षित के करियर को शुरू करने में अहम भूमिका निभाई और एक्ट्रेस अपनी सफलता का श्रेय उन्हें ही देती हैं।

इन सितारों को दिखाई राह

हालांकि सुभाष घई को बतौर एक्टर बॉलीवुड में वह पहचान नहीं मिल पाई जिसके वे हकदार थे, लेकिन उन्होंने बतौर निर्देशक कई सितारों की तकदीर बदल दी। शाहरुख खान के शुरुआती करियर को उन्होंने ही दिशा दी। 1992 में डेब्यू करने वाले शाहरुख खान को सुभाष ने फिल्म ‘त्रिमूर्ती’ का हिस्सा बनाया और फिर ‘परदेस’ से उनकी किस्मत में भी चार चांद लगाए। अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ की जोड़ी को सुभाष घई ने ही चमकाया। मनीषा कोइराला और ऐश्वर्या राय की किस्मत के ताले भी सुभाष घई की फिल्मों में काम करने के बाद खुले। मीनाक्षी शेषाद्रि, महिमा चौधरी और श्रेयस तलपड़े जैसे सितारों को भी पहचान दिलाने में सुभाष घई की अहम भूमिका रही। कार्तिक आर्यन को भी उन्होंने रोमांटिक हीरो की छवि में ‘कांची’ से पेश किया। मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान ने भी सुभाष घई फिल्मों से पहचान बनाई। यही वजह रही कि उन्हें बॉलीवुड का दूसरा शोमैन कहा जाने लगा।

 

इस फिल्म से किया था डेब्यू

सुभाष घई ने राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के साथ फिल्म ‘आराधना’ में एक अभिनेता के तौर पर अपनी शुरुआत की। इस फिल्म के अलावा वह ‘उमंग’, ‘भारत के शहीद’, ‘शेरनी’ और ‘नाटक’ में छोटी भूमिकाओं में दिखाई दिए, लेकिन उनके प्रयासों को किसी ने सराहा नहीं। लंबी स्ट्रगल के बाद उन्होंने उन्होंने निर्देशन से पहचान बनाई। उनकी पहली ही फिल्म सुपरहिट साबित हुई। यही उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट बना। सुभाष घई ने ‘विश्वनाथ’, ‘गौतम गोविंदा’, ‘कर्ज’, ‘क्रोधी’, ‘हीरो’, ‘विधाता’, ‘कर्मा’, ‘राम लखन’, ‘सौदागर’, ‘खलनायक’, ‘यादें’, ‘युवराज’, ‘ब्लैक एंड व्हाइट’, ‘कांची’ जैसी कई फिल्में अपने लंबे करियर में बनाईं।

7 मार्च को रिलीज होगी ‘लुटेरा’, फैंस का इंतजार हुआ खत्म
संजय दत्त के घर पहुंचे ‘बाबा बागेश्वर’, गुरु को देख खुशी से गदगद हो गए स्टार, खुद दिखाई फोटो
खुले बाल, चेहरे पर मुस्कान लिए राधिका मर्चेंट ने श्रीनाथजी के दरबार में झुकाया सिर, सादगी से लूटी महफिल
कौन हैं ‘हनुमान’ एक्ट्रेस के पति निकोलाई सचदेव? चेहरे से लेकर पर्सन लाइफ के चलते हो रहे ट्रोल
भाई Saif Ali Khan की जल्दी रिकवरी पर सवाल उठाने वालों को Saba Pataudi ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- ‘एजुकेट करो’
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अपराध: आठ हजार किलो महुआ जब्त, पकड़ी 22 लीटर शराब
Next Article रिलीज से पहले ही ‘देवा’ ने कमाए इतने करोड़ रुपये, ओपनिंग डे पर टिका है शाहिद कपूर की फिल्म का भविष्य

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?