By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > बिजनेस > नमो भारत ट्रेन से सफर हुआ सस्ता, एनसीएमसी कार्ड पर 10% की छूट, अब इतने रुपये की होगी बचत
बिजनेस

नमो भारत ट्रेन से सफर हुआ सस्ता, एनसीएमसी कार्ड पर 10% की छूट, अब इतने रुपये की होगी बचत

Satyoday Samachar
Last updated: January 30, 2025 2:38 pm
By
Satyoday Samachar
4 Min Read
Share
SHARE

नमो भारत ट्रेन से यात्रा करने वालों को थोड़ी राहत मिली है. अब एनसीएमसी कार्ड इस्तेमाल करने नमो भारत ट्रेन से सफर करने पर हर यात्रा पर 10 प्रतिशत की छूट मिलेगी. नमो भारत ट्रेन के यात्री अब एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करके 10 प्रतिशत छूट का लाभ उठा सकते हैं. यह पहल एनसीआरटीसी द्वारा हाल ही में लॉन्च किए गए लॉयल्टी पॉइंट प्रोग्राम का विस्तार है, जिसके अंतर्गत ‘नमो भारत’ मोबाइल ऐप के माध्यम से खरीदे गए टिकटों पर छूट प्रदान की जा रही है.

इस पहल के साथ, यात्री अब नमो भारत ट्रेनों में अपनी प्रत्येक यात्रा पर एनसीएमसी कार्ड से भी छूट का आनंद ले सकते हैं, जिसके अंतर्गत वे जितनी अधिक यात्रा करेंगे, उतनी ही अधिक बचत कर सकेंगे.  लॉयल्टी प्रोग्राम के तहत, यात्री एनसीएमसी कार्ड का उपयोग करके नमो भारत ट्रेन में यात्रा पर खर्च किए गए प्रत्येक रुपये पर एक पॉइंट अर्जित करेंगे. प्रत्येक लॉयल्टी पॉइंट का मूल्य 0.10 (10 पैसे) है और जमा पॉइंट्स यात्री के एनसीएमसी खाते में क्रेडिट कर दिए जाएंगे.

उदाहरण के लिए, यदि कोई यात्री 100 यात्रा पर रुपये खर्च करता है, तो उसके एनसीएमसी खाते में 100 अंक (10 के बराबर) जमा किए जाएंगे. यह ऑफर किसी भी एनसीएमसी कार्ड पर उपलब्ध है. स्टेशन के टिकट काउंटर पर इन पॉइंट्स को रीडीम कराकर छूट का लाभ उठाया जा सकता है.
एनसीआरटीसी ने हाल ही में लॉयल्टी पॉइंट्स प्रोग्राम की शुरुआत की है, जिसके अंतर्गत यात्रियों को ‘नमो भारत’ ऐप के जरिए खरीदे गए टिकटों पर 10 प्रतिशत की छूट मिलती है.

ऐप के जरिए डिजिटल क्यूआर टिकट खरीदने और एनसीएमसी कार्ड के इस्तेमाल पर छूट देने की इस पहल का उद्देश्य न केवल यात्रियों को वित्तीय लाभ प्रदान करना है, बल्कि पेपरलेस टिकटिंग के साथ यात्रा को सुव्यवस्थित बनाना और एक स्वच्छ, सतत भविष्य में योगदान देना भी है. लॉयल्टी प्रोग्राम नमो भारत ट्रेनों के नियमित यात्रियों को लाभ पहुंचाने के लिए डिजाइन किया गया है, जिससे उन्हें हर यात्रा के साथ बचत का लाभ प्रदान किया जाए. नमो भारत के नियमित यात्री, प्रत्येक यात्रा के साथ एकत्रित लॉयल्टी बोनस को अनलॉक कर उसे किफायती बना सकते हैं.

यात्रियों के अधिक कुशल और आरामदायक यात्रा अनुभव के लिए उन्हें नमो भारत मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है.  ऐप के हर नए यूजर को ऐप डाउनलोड करने पर 50 अंक (500 लॉयल्टी पॉइंट्स के बराबर) मिलते हैं.  इसके अतिरिक्त, यूजर दूसरों को ऐप रेफर करके अतिरिक्त 500 लॉयल्टी पॉइंट्स भी कमा सकते हैं.  रेफर करने वाले और रिसीव करने वाले दोनों को 50 अंक (500 लॉयल्टी पॉइंट के बराबर) मिलेंगे, जो उनके संबंधित खातों में जमा किए जाएंगे.  अर्जित किए गए सभी लॉयल्टी पॉइंट्स क्रेडिट की तारीख से एक वर्ष के लिए वैध हैं, जो नियमित, सतत यात्रा और ऐप के साथ निरंतर जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं.  नमो भारत ऐप गूगल और एप्पल स्टोर दोनों पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं. आईएएनएस

“आज का बाजार: सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर, जानें क्या रहा असर”
NPS में पैसा लगाने वालों के ल‍िए गुड न्‍यूज, जिस दिन न‍िवेश करेंगे उसी द‍िन म‍िलेगा NAV का फायदा
ATM ब‍िजनेस से बाहर न‍िकली टाटा ग्रुप की यह कंपनी, RBI ने दी मंजूरी
भारतीय बाजार से विदेशी निवेशकों का मोह हो रहा भंग, जनवरी में अब तक निकाले 64,156 करोड़ रुपये
इस बार शन‍िवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, NSE ने नोट‍िफ‍िकेशन जारी कर क्‍यों क‍िया यह बदलाव?
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article 5 साल पहले पत्नी की ले ली जान, फिर पति और मां को मार डाला…जानें ट्रिपल मर्डर की खौफनाक दास्तां
Next Article सैलरी ₹10 लाख, इनकम टैक्स-0… बजट में छूट मिले न मिले दस लाख तक की कमाई को कर सकते हैं Tax Free! समझें पूरी कैलकुलेशन

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?