By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > राजनीति > अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज, यमुना के पानी में जहर मिलाने का दिया था बयान
राजनीति

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज, यमुना के पानी में जहर मिलाने का दिया था बयान

Satyoday Samachar
Last updated: February 5, 2025 9:30 am
By
Satyoday Samachar
2 Min Read
Share
SHARE

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को वोटिंग होगी। इस चुनाव में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर है। हालांकि, चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा में केस दर्ज हो गया है। दरअसल, अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ये केस उनके ‘यमुना के पानी में जहर मिलाने’ के बयान को लेकर दर्ज हुआ है।

Contents
  • इन धाराओं में दर्ज हुआ केस
  • क्या बोले थे केजरीवाल?
  • दिल्ली में चुनाव का शेड्यूल

इन धाराओं में दर्ज हुआ केस

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ हरियाणा के शाहबाद पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। जगमोहन मनचंदा नाम के शख्स ने केजरीवाल के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने यमुना नदी के पानी में हरियाणा द्वारा जहर मिलाने का बयान दिया था। अब पुलिस ने इस मामले में केजरीवाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a), 299 के तहत केस दर्ज किया है।

क्या बोले थे केजरीवाल?

PTI के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि भाजपा ‘गंदी राजनीति’ करके दिल्ली के लोगों को प्यासा रखने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा था- “हरियाणा में भाजपा के लोग पानी में जहर मिला रहे हैं और इसे दिल्ली भेज रहे हैं। अगर दिल्ली के लोग यह पानी पीएंगे तो कई लोग मर जाएंगे। क्या इससे ज्यादा घिनौना कुछ हो सकता है?” केजरीवाल के इस आरोप पर हरियाणा सरकार ने मुकदमा दायर करने की बात कही थी। वहीं, निर्वाचन आयोग ने भी अरविंद केजरीवाल से कहा था कि वह हरियाणा द्वारा यमुना नदी के पानी में जहर मिलाए जाने के अपने दावों के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत करें।

दिल्ली में चुनाव का शेड्यूल

केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार 5 फरवरी को वोटिंग होगी। दिल्ली में 70 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव एक ही चरण में 5 फरवरी को संपन्न कराया जाएगा। वहीं, चुनाव का परिणाम 8 फरवरी 2025 को जारी किया जाएगा।

प्रताप सारंगी का गाल पड़ा नीला और चेहरे पर सूजन, मुकेश राजपूत को अभी भी आ रहे चक्कर, RML ने जारी किया हेल्थ अपडेट
‘अब शिंदे की शिवसेना में पड़ी फूट, बनेगा नया नेता’, संजय राउत के दावे से गरमाई महाराष्ट्र की सियासत
2020 से 2024 तक 30 राज्यों-UTs में हुए विधानसभा चुनाव, जानें कहां कौन रहा नंबर वन
प्रियंका गांधी पर रमेश बिधूड़ी का विवादित बयान, कांग्रेस बोली- ये घटिया मानसिकता और RSS के संस्कार
बीजेपी मुख्यालय में केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक, पीएम मोदी नेताओं से बोले- दिल्ली में ज्यादा मेहनत की जरूरत
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article हर महीने 2.6 करोड़ क‍िराया, 400 करोड़ की डील; भारत में क्‍या है ब्लैकरॉक का प्‍लान?
Next Article हमने शीशमहल नहीं देश को बनाया है’, बिना नाम लिए PM मोदी ने केजरीवाल पर साधा निशाना

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?