By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Satyoday Samachar
Menu
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Font ResizerAa
Satyoday SamacharSatyoday Samachar
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • बलौदाबाजार
    • बिलासपुर
    • रायपुर
    • सारंगढ़
  • भटगाँव
  • बिलाईगढ़
  • भारत
  • राजनीति
  • विश्व
  • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.
Satyoday Samachar > Blog > विश्व > अब बांग्लादेश की निकलेगी सारी हेकड़ी! ट्रंप प्रशासन के साथ एस जयशंकर की हुई बात
विश्व

अब बांग्लादेश की निकलेगी सारी हेकड़ी! ट्रंप प्रशासन के साथ एस जयशंकर की हुई बात

Satyoday Samachar
Last updated: January 23, 2025 10:46 am
By
Satyoday Samachar
3 Min Read
Share
SHARE

वाशिंगटन: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के कमान संभालते ही बांग्लादेश में खलबली मच गई है। भारत ने ट्रंप प्रशासन के सामने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा जोर-शोर से उठाया है। संकेत मिल रहे हैं कि ट्रंप प्रशासन जल्द ही बांग्लादेश पर इस बाबत सख्त कार्रवाई कर सकता है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि उन्होंने बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज के साथ संक्षिप्त चर्चा की है।

Contents
  • यूनुस सरकार में हिंदुओं पर हो रहा जुल्म
  • इन मुद्दों पर भी हुई बात

हालांकि जयशंकर ने वार्ता का पूरा ब्यौरा बताना उचित नहीं समझा। इससे भी लग रहा है कि अमेरिका बांग्लादेश पर कोई कड़ी कार्रवाई कर सकता है। जयशंकर ने भारतीय पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हां हमने बांग्लादेश पर संक्षिप्त चर्चा की। मगर मुझे नहीं लगता कि उसके बारे में ज्यादा जानकारी देना उचित होगा।’’ दरअसल उनसे सवाल किया गया था कि क्या रूबियो और वाल्ट्ज के साथ बैठक के दौरान बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के साथ बर्ताव के मुद्दे पर चर्चा हुई थी जिस पर उन्होंने यह जवाब दिया।

यूनुस सरकार में हिंदुओं पर हो रहा जुल्म

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के अपदस्थ होने के बाद से ही ढाका में हिंदुओं पर जुल्म ढाया जा रहा है। मोहम्मद यूनुस की सरकार हिंदुओं पर हो रहे इस अत्याचार के खिलाफ पूरी तरह चुप्पी साधे हुए है। 5 अगस्त के बाद से बांग्लादेश में सैकड़ों हिंदुओं के घरों, दुकानों और प्रतिष्ठानों को आग के हवाले किया जा चुका है। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार की घटनाएं भी रिपोर्ट की गई हैं। मगर बांग्लादेश की सरकार इन अत्याचारों पर पर्दा डालती आई है। इन तमाम मुद्दों पर अब ट्रंप प्रशासन की ओर से कार्रवाई किए जाने की उम्मीद की जा रही है।

इन मुद्दों पर भी हुई बात

जयशंकर ने कहा कि अमेरिका में भारतीय वाणिज्य दूतावासों पर हमलों या यहां भारतीय राजनयिकों को खतरे के बारे में कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इस अवसर पर उन मुद्दों को नहीं उठाया।’’ जयशंकर ने कहा, ‘‘लेकिन मैं यह जरूर कहूंगा कि सैन फ्रांसिस्को में हमारे वाणिज्य दूतावास पर हमला बहुत ही गंभीर मामला है। यह ऐसा मामला है जिसके लिए हम जवाबदेही की उम्मीद करते हैं और चाहते हैं कि जिसने यह हमला किया है, उन्हें जिम्मेदार ठहराया जाए।’’ पिछले दो वर्षों में अमेरिकी अदालतों में आए दो मामलों – एक पूर्व भारतीय अधिकारी के खिलाफ और दूसरा एक भारतीय कारोबारी के खिलाफ, के बारे में पूछे जाने पर जयशंकर ने कहा, ‘‘इन मामलों को नहीं उठाया (बैठक के दौरान) गया।

अमेरिका में H-1 वीजा विवाद ने कट्टरपंथी लेफ्ट और राइट विंग के लोगों को कैसे किया एकजुट? जानें
जानें क्या है हनुक्काह, प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायली समकक्ष नेतन्याहू को दीं जिसकी शुभकामनाएं
ऐसे लोगों को तुरंत अमेरिका से बाहर निकालो…,’ ट्रंप ने यूएस की सुरक्षा लेकर कौन सा आदेश दे दिया कि मच गया तहलका
अमेरिका में 24 घंटे में चौथा बड़ा हमला, न्यूयॉर्क के नाइट क्लब में भीषण गोलीबारी; 11 लोगों की मौत
कैलिफोर्निया, अलास्का की तरह ग्रीनलैंड खरीद सकता है अमेरिका? जानें समझौते में ट्रंप के सामने क्या हैं अड़चन? कितनी है कीमत
Share This Article
Facebook Email Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article बरमकेला नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से सत्यभामा नायक की प्रबल दावेदारी
Next Article IUML सांसद ने मंदिर में खाया मांस! बीजेपी के आरोप के बाद दी सफाई, कहा- मैं तो दरगाह गया था

Stay Connected

FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Latest News

भारत सरकार के दबाव में Elon Musk के X ने लिया बड़ा फैसला: हटाए गए 600 अकाउंट, 3500 पोस्ट ब्लॉक
Blog देश विश्व
AAP की आज से छत्तीसगढ़ बचाओ यात्रा होगी शुरू, 20 हजार से अधिक गांवों तक पहुंच बनाने का है लक्ष्य
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
CG News : वीबी जी राम जी पर आज भाजपा की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सम्मेलनों की रूपरेखा होगी तय
Blog छत्तीसगढ़ रायपुर
राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: हरियाणा के रोवर-रेंजरों ने आत्मविश्वास, संतुलन और टीम वर्क का दिया परिचय
Blog छत्तीसगढ़ देश

About Us

सत्योदय समाचार – छत्तीसगढ़ का विश्वसनीय ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल। हम प्रतिबद्ध हैं कि आपको स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की ताजा और सटीक खबरें प्रदान करें। डॉ. निधि वैष्णव के नेतृत्व और संपादकीय टीम की निष्पक्ष पत्रकारिता हमारी प्राथमिकता है।

Contact Us

डॉ. निधि वैष्णव
प्रधान संपादक
मोबाइल: 7879981931
ईमेल: samacharsatyoday@gmail.com
पता: भटगांव, ब्लॉक बिलाईगढ़, जिला – सारंगढ़ बिलाईगढ़, छ.ग. 493222

Important Page

Menu
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2025 सत्योदय समाचार. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?